Sunday , 8 March 2026
Breaking News

भाजपा का सेल्फी विथ आजादी के साक्षी अभियान

भाजपा जिला सवाई माधोपुर द्वारा सेल्फी विथ आजादी के साक्षी अभियान स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त से एक सप्ताह के लिए शुरू किया जा रहा है।
भाजपा जिलाध्यक्ष डाॅ. भरतलाल मथुरिया ने बताया कि अभियान के तहत समाज के हर व्यक्ति विशेष रूप से छोटे बच्चों से लेकर महिला पुरुषों द्वारा, युवा वर्ग के साथी, स्कूल कॉलेज के छात्र छात्राओं द्वारा अपने घर में, पडोस में, रिश्तेदारी में 73 वर्ष या उससे ऊपर के वृध्दजनों का चरण स्पर्श, पुष्प अर्पित करेंगे, व सेल्फी फोटो लेकर फेसबुक पेज, ग्रुप, ट्विटर, आदि सोशल मीडिया पर उनका नाम उम्र व अपना नाम उम्र, पते सहित पोस्ट करेंगे।

BJP's selfie with freedom's witnessing campaign

इसके साथ ही 85 या उससे ऊपर की उम्र वाले वृध्दजनों से 2 मिनट का वीडियो लाईव या रिकार्डेड भी पोस्ट करेंगे। जिसमें उनका आजादी से पहले और 73 साल में स्वाधीन भारत में हुए पारिवारिक, सामाजिक, राजनितिक परिवर्तन का समावेश होगा और विशेष घटना जो उनको अभी तक उद्वेलित कर रही हो उनकी हैण्ड राइटिंग में लिखा कर रखेंगे।
उन्होने बताया कि 15 अगस्त को भारत आजादी के 74वें साल में प्रवेश कर रहा है। व्यक्ति के जीवन में उम्र का यह पड़ाव अहम मायने रखता है। इसी तरह देश के लिए भी 74-75 की उम्र बहुत महत्व रखती है। अभी अपने बीच अपने देश में आजादी की भोर को देखने व महसूस करने वाले अपने दादा-दादी, माता-पिता पड़दादा-पड़दादी मौजूद है। ये सब हमारे लिए इतिहास परिवर्तन के पुख्ता ओर पक्के साक्षी है, क्योंकि दिन पर दिन इनके पारलौकिक गमन के कारण न केवल संख्या में कमी हो रही है बल्कि उनके अनुभव का प्रभाव भी विलुप्त हो जाएगा।
भाजपा द्वारा पूर्व में निर्धारित स्वाधीनता दिवस पर अपने घरों पर व व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराएंगे और परिवार के साथ राष्ट्रगान करेंगे, शाम को अपने परिवार के साथ आत्मनिर्भर अभियान के तहत स्वदेशी वस्तुओं का ही उपयोग करने का संकल्प लेंगे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

Railways has a special gift for Holi Holi special trains will run

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …

Those with more than two children can now contest panchayat and municipal elections in Rajasthan

राजस्थान में बड़ा राजनीतिक बदलाव! दो से ज्यादा बच्चों वाले अब पंचायत-निकाय चुनाव लड़ सकेंगे

जयपुर: 25 फरवरी 2026 राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने आज दोपहर कैबिनेट बैठक में …

5 OTT aaps closed by government of india

अ*श्लील कंटेंट पर कड़ा प्रहार, 5 OTT ऐप्स बै*न, इस्तेमाल किया तो फंस सकते हैं आप!

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !