सामाजिक न्याय सप्ताह के तहत भारतीय जनता पार्टी के युवा मोर्चा के बजरिया मंडल अध्यक्ष देवेंद्र सेन के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं द्वारा बजरिया के विभिन्न क्षेत्रों में सफाई अभियान चलाया गया। जिसके अंतर्गत बजरिया के शांति नगर अंबेडकर नगर कॉलोनी में युवा कार्यकर्ताओं द्वारा सफाई अभियान चलाया गया।

इस दौरान युवा मोर्चा महामंत्री पंकज जैन, पुर्व बजरिया मंडल मंत्री श्रीराम शर्मा, युवा मोर्चा उपाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह, शंकर सोनी, महामंत्री विष्णु शर्मा, प्रदीप सिंह राजावत, सोशल मीडिया सुरभि राजेश राॅय, मोनू मालि, पुष्पेंद्र चंदेल, गोलू शर्मा, नरेंद्र कच्छावा, हेमू सेन, कालूराम मीणा, बाबूलाल जाट, तारा सिंह आदि सभी कार्यकर्ता मौजूद थे।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया