सवाई माधोपुर के द रियल हीरो ब्लड ग्रुप के तत्वाधान में मेम्बर भूपेश गौतम के जन्मदिन के अवसर पर जिला अस्पताल में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें 21 यूनिट रक्त एकत्रित हुआ।

इस अवसर पर सभी रक्तदाताओं को गोयल सलेक्शन होम की तरफ से स्मृति चिन्ह एवं ब्लड बैंक की तरफ से प्रशस्ति पत्र दिए गए।
इस अवसर पर अवधेश शर्मा, शेट्टी जैन, ममता अग्रवाल, भूपेंद्र सिंह जादौन, श्री राम शर्मा, मुरली गौत्तम, अजय गौत्तम, गौरव शर्मा, सुग्रीव जाट सहित कई लोग मौजूद रहे।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया