रणथंभौर नर्सिंग कॉलेज एवं एसोसिएशन मुस्लिम प्रोफेशनल सवाई माधोपुर के संयुक्त तत्वाधान में आज रविवार को 12 रबी उल अव्वल ईद मिलाद उन नबी के मौके पर रणथंभौर नर्सिंग कॉलेज परिसर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ प्रमुख चिकित्साधिकारी सामान्य चिकित्सालय सवाई माधोपुर डॉ. बीएल मीणा द्वारा किया गया। शिविर में 40 रक्तदाताओं ने रक्तदान किया।

रक्तदान करने वाले सभी रक्तवीरों को प्रशस्ति पत्र एवं उपहार देकर सम्मानित किया गया। राजकीय नर्सिंग महाविद्यालय सवाई माधोपुर के प्राचार्य सैयद बलीग अहमद ने सर्वप्रथम रक्तदान कर शिविर की शुरुआत की। इस दौरान मौलाना अबसार नदवी, प्रोफेसर शाहिद जैदी, प्रोफेसर मोहम्मद शाकिर खान, प्रिंसिपल जुबेर अहमद एवं इफ्तेखार खान आदि सहित लगभग 40 रक्तदाताओं ने रक्तदान किया।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया