राजस्थान के सवाई माधोपुर जिले को रक्तदान का जिला माना जाता है। यहां पूरे वर्ष विभिन्न संस्थाओं द्वारा रक्तदान शिविर आयोजित किए जाते हैं। इन्हीं रक्तदान शिविरों की बदौलत ही इस समूचे क्षेत्र के रोगियों को आवश्यकता पड़ने पर बिल्कुल नि:शुल्क रक्त उपलब्ध हो जाता है। नो मोर पेन ग्रुप सवाई माधोपुर के तत्वावधान में जीनत परवीन अन्सारी के जन्मदिन के अवसर पर महादेवी बल्ड बैंक, सवाई माधोपुर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।

ग्रुप मीडिया प्रभारी राजेश मुराडिया ने बताया कि नो मोर पेन ग्रुप के कॉर्डिनेटर जीनत परवीन ने अपने जन्मदिन पर बिमारी से पीड़ित मरीजों की सहायतार्थ रक्तदान शिविर आयोजित करने का संकल्प लिया और अपने मित्रों व संबंधियों को जानकारी दी। संस्था की ओर से स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। जिसमें कुल 31 यूनिट ब्लड एकत्रित किया गया। जिसमें लगभग 20 रक्तवीरों ने अपने जीवन काल में पहली बार रक्तदान किया।
रक्तदान करने वाले करने वाले सभी रक्तवीरों को प्रशंसा पत्र तथा दीवार घड़ी, शील्ड देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर नो मोर पेन ग्रुप के सदस्य पिन्टू सिंह गंभीरा, शाहरुख खान, रकम पीपलवाडा, नेतराम मीना, शकील खान आदि लोग मौजूद थे।रक्तदान शिविर में मनमोहन सैनी, सैफ डायमंड, शाकेब बॉस, शोएब , शाहरूख, कशफ, जुनैद रंगरेज, आसिफ , फाईज अहमद, रतन मीना आदि का सहयोग रहा।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया