सामाजिक संगठन विप्र फाउंडेशन के 13वें स्थापना दिवस पर सवाई माधोपुर जिले में रक्तदान शिविर आयोजित किया जाएगा। विप्र फाउंडेशन के 13वें स्थापना दिवस पर 1 मई रविवार को एपेक्स रणथंभौर सेविका हॉस्पिटल और शिशु एवं बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. मनीष शर्मा के विशेष सहयोग से स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा, जिसमें विप्र फाउंडेशन के कार्यकर्ता तथा आमजन भाग लेंगे। रक्तदान शिविर सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक एपेक्स रणथंभौर सेविका हॉस्पिटल सर्किट हाउस रोड़ आलनपुर में होगा।

रक्तदान शिविर के आयोजन की सहयोगी संस्था आकाश मेडिकल स्टोर, नो मोर पेन ग्रुप, सन फार्मा, सिप्ला फार्मा, आईसीआईसीआई बैंक, ब्रजविधि कोचिंग क्लासेज, जीवन रेखा ब्लड डोनेशन सेवा समिति और इंसानियत ब्लड डोनेशन सेवा समिति द्वारा किया जाएगा। प्रत्येक रक्तदाता को उपहार स्वरूप हेलमेट, पानी की बोतल, स्मृति चिन्ह और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।

Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया