जिला मुख्यालय पर स्थित डाॅ. रामसिंह सर्जिकल हाॅस्पिटल के स्थापना दिवस के अवसर पर 19 जनवरी को स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है।

शिविर आयोजन से जुड़े रत्नाकर गोयल ने बताया कि शिविर का आयोजन डाॅ. रामसिंह सर्जिकल हाॅस्पिटल पर प्रातः 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक होगा। उन्होंने रक्तदाताओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर रक्तदान करने का आह्वान किया।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया