लाॅकडाउन में भी नहीं रूका रक्तदान

कोरोना वायरस संक्रमण के रोकथाम एवं बचाव के लिए प्रदेश मे लॉकडाउन के हालात है। इस लॉकडाउन के दौरान कई सामाजिक संगठन अपने अपने स्तर पर मानव हित मे कार्य कर रहे है।
इसी क्रम मे कल राजकीय सामान्य चिकित्सालय मे एक बीमार बच्ची को अर्जेंट मे रक्त की जरूरत पड़ने पर रक्तदान जाग्रति ग्रुप के सहयोग से समाजिक युवा सौरभ जैन, हिमांशु दीक्षित ने हॉस्पिटल पहुंचकर रक्त दान किया। इस दौरान रामप्रताप सिंह चौहान, रत्नाकर गोयल, मुरली गौतम, राजकुमार दोसाया मौजूद रहे।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया