Saturday , 7 March 2026
Breaking News

बोर्ड परीक्षा 29 फरवरी से, इस बार रहेगी ज्यादा सख्ती, नकल करते पकड़े गए तो होंगे डिबार 

माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अजमेर द्वारा आयोजित बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी पूरी कर ली गई है। परीक्षा 29 फरवरी से शुरू होने जा रही हैं। इस बार बोर्ड परीक्षाओं को लेकर ज्यादा सख्ती बरती जाएगी। गोपनीयता बनाए रखने के लिए बोर्ड ने सख्त आदेश जारी किए हैं। परीक्षा कक्ष में मोबाइल, डिजिटल घड़ी, कोई अन्य गैजेट, पुस्तक, पासबुक व इलेक्ट्रॉनिक सामग्री की अनुमति नहीं होगी। कुछ भी पाए जाने पर संबंधित परीक्षार्थी को इसका जिम्मेदार माना जाएगा। इसके साथ ही परीक्षा शुरू होने से पहले व अवधि के दौरान परीक्षार्थी प्रश्न पत्र पर किसी भी तरह का अंकन या रफ वर्क नहीं कर सकेंगे। ऐसा करते हुए मिले तो परीक्षार्थी के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

 

Board exam from 29th February in rajasthan

 

इसके साथ ही उसे परीक्षा के अयोग्य घोषित करने के साथ ही डिबार भी किया जा सकता है। बोर्ड या अन्य किसी संस्था के प्रमाण पत्र में अंक सूची या कोई एंट्री में काट-छांट, परीक्षा कक्ष में अन्य साथी को सहायता देना या लेना, प्रश्नों के उत्तर नकल या किसी पुस्तक कुंजी की मदद से लिखना, परीक्षा कक्ष में उत्तर पुस्तिका वितरण से पहले प्रश्न पत्र में सूत्र या सामग्री लिखना, परीक्षा कक्ष में अवांछित कागज, पुस्तक, कॉपी या अनुचित सामग्री जेब में रखना, उत्तर पुस्तिका में मोबाइल नम्बर का अंकन, आवेदन पत्र में असत्य विवरण देकर परीक्षा कक्ष में प्रवेश को अनुचित साधन माना जाएगा।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Adulteration in the festive season, so many kilos of cheese recovered in Jaipur

त्योहारी सीजन में मिलावट का खेल, जयपुर में इतने किलो पनीर पकड़ा

जयपुर: जयपुर के जवाहर नगर इलाके में टीला नंबर-1 के पास एक डेयरी पर मिलावटी …

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Jaipur acb big action in sikar head constable 28 Feb 26

घू*स लेते पकड़ा गया वर्दीधारी, 13 लाख रुपए की रि*श्वत लेते दबोचा 

जयपुर: एसीबी जयपुर की टीम ने आज शनिवार को सीकर में बड़ी कार्रवाई की है। …

ACb Jaipur action on Land records inspector Jaipur News 27 Feb 26

5 लाख की डील, 3 लाख 80 हजार की रि*श्वत लेते अफसर को दबोचा

जयपुर: भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने जयपुर पश्चिम वृत्त के भू-अभिलेख निरीक्षक (लैंड रिकॉर्ड इंस्पेक्टर) …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !