Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

शिक्षकों ने शिक्षा मंत्री मदन दिलावर के खिलाफ खोला मोर्चा, सरकारी स्कूलों पर की गई सख्ती का विरोध

सत्रांक और मुख्य परीक्षा के अंकों पर सरकारी स्कूलों पर की गई सख्ती का विरोध

राजस्थान में शिक्षकों ने शिक्षा मंत्री मदन दिलावर की ओर से जारी एक आदेश को अनुचित बताते हुए विरोध जताया है। शिक्षक संगठनों ने 10वीं और 12वीं बोर्ड के छात्रों के सत्रांक भेजने के मामले में सरकारी स्कूलों पर की गई सख्ती का विरोध किया है। शिक्षकों ने कहा कि शिक्षा विभाग ने सरकारी विद्यालयों पर सख्ती का आदेश निकाला है। जबकि प्राइवेट स्कूलों पर आदेश लागू नहीं है। शिक्षकों ने विरोध में कहा है कि सालभर तक छात्रों के लिए विषय अध्यापकों की व्यवस्था नहीं की गई है। लेकिन अब इस सत्र के आखिर में शिक्षा विभाग ने पढ़ाई की सुध ली है। शिक्षा विभाग ने आदेश जारी किए हैं कि सत्रांक और मुख्य परीक्षा के अंकों में 50 फीसदी या इससे अधिक का अंतर पाया गया तो सत्रांक संदिग्ध माने जाएंगे। संस्था प्रधान को कारण स्पष्ट भी करना होेगा कारण सही नहीं पाए जाने पर विभागीय कार्रवाई भी होगी।

 

Teachers opened front against Education Minister Madan Dilawar

 

आदेश में यह भी है की संस्था प्रधानों को हर विषय की दो प्रतिशत उत्तर पुस्तिकाओं की जांच कर प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होगा। तीन साल तक अर्द्धवार्षिक और परख (टेस्ट) की कॉपियों को सुरक्षित रखा जाना अनिवार्य होगा। बाहरी शिक्षक की मौजूदगी में विषय अध्यापक परख, अर्द्धवार्षिक के अंकों और बोर्ड में भेजे जाने वाले अंकों का मिलान करना होगा। इस पर शिक्षकों का कहना है कि यह एक तरफा आदेश है प्राइवेट स्कूलों को फायदा पहुंचाकर सरकारी स्कूलों को डर  दिखाया जा रहा है निजी स्कूलों पर सख्ती की जरूरत है। सत्रांक पर कैंची चलाने से सरकारी स्कूलों के बोर्ड का परिणाम कम ही रहेगा।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Mantown Police Sawai Madhopur News 19 July 26 Vikalp Times

सवाई माधोपुर में साइबर ठ_गी का खुलासा, 4 से 5 गुना पैसे का झां_सा देने वाला शातिर ठ_ग गिरफ्तार

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के मानटाउन थाना पुलिस (Mantown Police Station) ने साइबर ठ_गी …

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

Car falls into deep pothole at bus stand Sawai Madhopur City Vikalp Times

सड़क के गड्ढे ने बनाया हादसे का मंजर, कार गिरते ही मची अफरा-तफरी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय के पुराने शहर स्थित बस स्टैंड (Bus Stand Sawai …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !