Sunday , 8 March 2026
Breaking News

बोर्ड परीक्षाएं नजदीक, संबंधित विद्यार्थियों पर करें विशेष फोकस : उपेंद्र शर्मा

चौथ का बरवाड़ा उपखंड क्षेत्र में ब्लॉक निष्पादक समिति की बैठक का आयोजन उपखंड अधिकारी उपेंद्र शर्मा की अध्यक्षता में हुआ।
बैठक में संबंधित अधिकारियों द्वारा ब्लॉक रैंकिंग, शाला दर्पण पोर्टल पर नवीन बिंदु अपडेशन की जानकारी, बोर्ड परीक्षा परिणाम उन्नयन पर चर्चा, आधार कार्ड व जन आधार कार्ड प्रमाणीकरण, पुस्तकालय में पुस्तकों के वितरण का अपडेशन कार्य, एसडीएमसी, एसएमसी, पीटीएम बैठक अपडेशन पर चर्चा, ज्ञान संकल्प पोर्टल के माध्यम से दान, आईसीटी लैब उपयोग की सूचना का शाला दर्पण पर अपडेशन, नव भारत साक्षरता कार्यक्रम पर चर्चा, खेल मैदान को विकसित कर उसका उपयोग करने, बाल संरक्षण एवं दुराचरण रोकने की सीबीईओ स्तर की बैठक की हार्डकॉपी प्रस्तुत कर जानकारी साझा करना, यू डाइस 2022-23 पर चर्चा, पीईईओ ऑनलाइन प्रशिक्षण पूर्ण करने का प्रमाण-पत्र व उपयोगिता प्रमाण-पत्र पर चर्चा, एसएनए भुगतान करने का प्रमाण पत्र, कक्षा 5 व 8 की बोर्ड परीक्षा 2023 से संबंधित चर्चा एवं अन्य बिंदुओं पर विस्तार से जानकारी लेकर आवश्यक चर्चा की गई।

 

Board exams near, special focus on concerned students -Upendra Sharma

 

इस दौरान उपखंड अधिकारी ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को ब्लॉक रैंकिंग एवं अन्य सभी बिंदुओं पर आवश्यक सुधार कर प्रगति लाने के निर्देश दिए तथा शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार लाने के लिए भी कहा। उन्होंने कहा कि आज चर्चा के दौरान जिन बिंदुओं पर रिपोर्ट न्यूनतम आ रही है या कम कार्य हो रहा है, ऐसे सभी कार्य त्वरित गति से किए जाएं और अपडेशन के कार्य में भी तेज गति लाई जाए, साथ ही उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की बोर्ड परीक्षा का समय नजदीक है। ऐसे में उपखंड क्षेत्र के सभी स्कूलों में संबंधित कक्षाओं पर विशेष ध्यान दिया जाए। जहां भी आवश्यक हो, वहां विद्यार्थियों के लिए विशेष कक्षाएं आयोजित की जाए। इस संबंध में संबंधित संस्था प्रधान व शिक्षकों की किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उपखण्ड अधिकारी ने कहा कि सभी प्रधानाचार्यों वार्षिकोत्सव के दौरान भामाशाहों, पूर्व छात्रों, ग्राम के बुद्धिजीवियों, जन प्रतिनिधियों को अपने विद्यालय में आमंत्रित करें एवं जन सहयोग के माध्यम से विद्यालयों का विकास संबंधी कार्य करवाए। बैठक के दौरान सीबीईओ दिलीप कुमार शर्मा, आरपी भीम सिंह मीना, प्रधानाचार्य संतोष मीना, संदीप जैन, मदनलाल मीना, प्रेमप्रकाश सेन, रामवतार मीना, ब्लॉक कोऑर्डिनेटर राजेंद्र कुमार मीना, धर्मराज मीना, आरती गोयल एवं अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

Railways has a special gift for Holi Holi special trains will run

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …

Those with more than two children can now contest panchayat and municipal elections in Rajasthan

राजस्थान में बड़ा राजनीतिक बदलाव! दो से ज्यादा बच्चों वाले अब पंचायत-निकाय चुनाव लड़ सकेंगे

जयपुर: 25 फरवरी 2026 राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने आज दोपहर कैबिनेट बैठक में …

5 OTT aaps closed by government of india

अ*श्लील कंटेंट पर कड़ा प्रहार, 5 OTT ऐप्स बै*न, इस्तेमाल किया तो फंस सकते हैं आप!

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !