Sunday , 8 March 2026
Breaking News

कड़ी सुरक्षा के बीच में होंगी बोर्ड परीक्षाएं 

सम्भागीय के आयुक्त व बोर्ड प्रशासक महेश चंद शर्मा ने गत सोमवार को पदभार संभाला। जिला कलेक्टर डॉ. भारती दीक्षित एवं राजस्व अपील अधिकारीगजेन्द्र सिंह राठौड़ ने उनका स्वागत किया। शर्मा ने सोमवार को ही राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड प्रशासन का भी कार्यभार सम्भाल लिया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं को पारदर्शी और संवेदनशील तरीके से आमजन के बीच रहकर तत्परता से लागू करवाएंगे।
बोर्ड की परीक्षा होने वाली है। इसमें 20 लाख के करीब स्टूडेंट परीक्षा देंगे। यह परीक्षा कड़ी सुरक्षा में आयोजित होगी। एग्जाम में किसी तरह की लापरवाही या कोताही बर्दाश्त नहीं होगी। शर्मा ने कहा कि राज्य व भारत सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं को पारदर्शी और संवेदनशील तरीके से आमजन के बीच रहकर तत्परता के साथ लागू करवाएंगे।
Board exams will be held amidst tight security
सम्भाग के 7 जिलों की पूरी टीम इसमें प्रशासनिक अधिकारी और विभिन्न विभागों के साथ मिलकर बेहतर समन्वय के साथ काम करना पहली प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने कहा कि सबसे ज्यादा आवश्यकता बेहतर समन्वय से काम करने की होती है। कई विभागों में कोऑर्डिनेशन का अभाव रहता है। यह प्रयास रहेगा की सभी विभाग बेहतर समन्वय और जिम्मेदारी के साथ काम करें। आमजन की आवश्यकता को समझते हुए बेहतर आउटपुट दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि अपनी टीम के साथ वह संवेदनशीलता, तत्परता के साथ उन मुद्दों का निराकरण करेंगे। इसके लिए आम जनता को छोटे-छोटे कामों के लिए सरकारी दफ्तर में जाना और इंतजार करना पड़ता है।
शर्मा ने कहा कि 2 दिन पूर्व ही बोर्ड परीक्षा को लेकर हाई पावर कमेटी की बैठक आयोजित हुई थी। फरवरी से होने वाली परीक्षा में 20 लाख के करीब परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। इसमें तय हुआ कि परीक्षा में किसी तरह की लापरवाही या कोताही बर्दाश्त नहीं होगी। पुख्ता बंदोबस्त और कड़ी सुरक्षा में बोर्ड की परीक्षाओं का आयोजन किया जाएगा। शर्मा ने कहा कि प्रयास करेंगे कि नियमित रूप से राजस्व न्यायालय का भी काम हो। सभी अधिकारी संवेदनशील और टाइमलाइन तय कर काम को निपटाए।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Adulteration in the festive season, so many kilos of cheese recovered in Jaipur

त्योहारी सीजन में मिलावट का खेल, जयपुर में इतने किलो पनीर पकड़ा

जयपुर: जयपुर के जवाहर नगर इलाके में टीला नंबर-1 के पास एक डेयरी पर मिलावटी …

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Jaipur acb big action in sikar head constable 28 Feb 26

घू*स लेते पकड़ा गया वर्दीधारी, 13 लाख रुपए की रि*श्वत लेते दबोचा 

जयपुर: एसीबी जयपुर की टीम ने आज शनिवार को सीकर में बड़ी कार्रवाई की है। …

ACb Jaipur action on Land records inspector Jaipur News 27 Feb 26

5 लाख की डील, 3 लाख 80 हजार की रि*श्वत लेते अफसर को दबोचा

जयपुर: भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने जयपुर पश्चिम वृत्त के भू-अभिलेख निरीक्षक (लैंड रिकॉर्ड इंस्पेक्टर) …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !