नवी मुंबई पुलिस ने अभिनेता सलमान खान पर ह*मला करने की साजिश रचने के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार करने का दावा किया है। मुंबई पुलिस ने कहा है कि लॉरेंस बिश्नोई गैंग के 16-17 लोगों ने फरवरी में पनवेल में रेकी भी की थी। नवी मुंबई पुलिस ने शनिवार को जानकारी दी है कि पनवेल जाते समय सलमान खान पर ह*मला करने की साजिश रची गई थी और इस संबंध में पिछले सप्ताह चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
पिछले महीने ही मुंबई के बांद्रा स्थित सलमान खान के आवास पर गो*लीबारी हुई थी। पुलिस ने इस घटना के संबंध में दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया था, जिनमें से एक ने जेल में कथित तौर पर आत्मह*त्या कर ली थी। पुलिस का मानना है कि लॉरेन्स बिश्नोई गैंग फिल्म सितारों पर हमला करके मुंबई में वसूली शुरू करना चाहता है।

मीडिया से बात करते हुए डिप्टी कमिश्नर विवेक पनसारे ने कहा कि, “हमने चार लोगों को गिरफ्तार किया है। अभियुक्त लंबे समय से अभिनेता पर ह*मला करने की साजिश रच रहे थे। रेकी करने के लिए वो पनवेल में रहे भी थे।”
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया