Sunday , 7 June 2026
Breaking News

त्रिनेत्र बालगृह का मासिक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा

सवाई माधोपुर:- राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (जिला एवं सेशन न्यायाधीश) सवाई माधोपुर के निर्देशानुसार शनिवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव (अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश) सवाई माधोपुर समीक्षा गौतम ने त्रिनेत्र बालगृह सवाई माधोपुर का मासिक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

 

 

निरीक्षण के दौरान बालगृह में बालकों के कौशल विकास, बालकों का कम्प्यूटर ज्ञान, स्टाफ की स्थिति, बालको को दी जाने वाली चिकित्सकीय सुविधा, फर्स्ट एड बॉक्स की व्यवस्था, कुशल परामर्शदाता, स्नानागार, पर्याप्त ओढने-बिछाने की व्यवस्था, बालकों के कक्षों में साफ-सफाई, बालकों के दैनिक उपयोग की वस्तुओं की उपलब्धता, भोजन की व्यवस्था, बालकों को दी जाने वाली भोजन सामग्री का डाईट चार्ट, बालगृह में विजिट करने वाले व्यक्तियों आदि के संबंध में पूछताछ कर जांच की गई।

 

 

Monthly inspection of Trinetra Children's Home took stock of the arrangements in sawai madhopur

 

 

 

उन्होंने मौके पर उपस्थित त्रिनेत्र बालगृह के संचालक हरीश उपाध्याय को बालकों के कौशल विकास को सुधारने, बालकों को कम्प्यूटर संबंधी ज्ञान उपलब्ध करवाने, बालकों को दी जाने वाली भोजन सामग्री के विवरण का डाईट चार्ट एवं बालगृह के कार्मिकों के नाम दीवार पर चस्पा करने तथा बालगृह में विजिट करने वाले व्यक्तियों के लिये अलग से रजिस्टर का संधारण करने आदि के संबंध में दिशा-निर्देश प्रदान किये तथा साथ ही संस्था में प्रतिमाह स्वास्थ्य जांच हेतु डॉक्टर की विजिट, बालकों के लिये प्राथमिक उपचार किट एवं पर्याप्त चिकित्सकीय सुविधा उपलब्ध करवाने आदि के संबंध में निर्देश प्रदान किये।

 

 

 

 

इस दौरान बालगृह में कुल 26 पंजीकृत बालकों में से 23 बालक मौके पर उपस्थित पाए गए। बालगृह संचालक द्वारा तीन बालकों का स्काउट मैदान अभिरूचि प्रशिक्षण केन्द्र में जाना जाहिर किया गया। बालकों का उपस्थिति रजिस्टर भी नहीं पाया गया। इस दौरान बालगृह संचालक हरीश उपाध्याय सहित अधीक्षक माया शर्मा, काउंसलर अर्पणा शर्मा, गृह प्रबन्धक लक्ष्मी मीना, सहायिका वीणा उपाध्याय एवं भण्डार सहलेखाकार कुलदीप शर्मा उपस्थित रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

Supreme Court said on NEET paper leak NTA did not learn from previous incidents

सुप्रीम कोर्ट की फटकार, बार-बार पेपर लीक क्यों नहीं रोक पा रही NTA?

नई दिल्ली: नीट पेपर लीक (NEET Paper Leak) मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !