Wednesday , 21 October 2026
Breaking News

राजकीय सम्मान के साथ शहीद सैनिक की देह पंचतत्व में विलीन

बौंली उपखंड की थडोली ग्राम पंचायत के शहीद सैन्य सपूत रामलाल गुर्जर की पार्थिव देह का शुक्रवार को उनके निजी गांव थडोली में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया।
गमगीन माहौल में शहीद सैनिक के पुत्र राजेश ने अपने शहीद पिता को ज्यों ही मुखाग्नि दी वहां का माहौल गमगीन हो उठा। लोगों ने शहीद को अश्रुपूरित श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके सम्मान में शहीद रामलाल अमर रहे के नारे लगाए। शहीद सैनिक के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए बामनवास विधायक इंदिरा मीणा व कई जनप्रतिनिधियों सहित पुलिस प्रशासन के अधिकारी कर्मचारियों सहित सैकड़ों की तादाद में ग्रामीण जन पहुंचे। विधायक व अधिकारियों ने सैनिक की पार्थिव देह पर पुष्प चक्र चढ़ाकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

Bonli death soldier last cremation state honor
प्राप्त जानकारी के अनुसार शहीद सैनिक रामलाल गुर्जर श्रीनगर में बीएसएफ 169 बटालियन गंदरवल में तैनात थे। दो दिवस पूर्व उनके बंकर में अचानक उनकी तबीयत खराब हुई जिस पर उनके साथी चिकित्सालय लेकर गए लेकिन उन्हें नहीं बचाया जा सका। सैनिक रामलाल गुर्जर के ड्यूटी के दौरान उनके बंकर में अचानक निधन हो जाने का जैसे ही समाचार यहां गांव में पहुंचा गांव में शोक व्याप्त हो गया।
गुरुवार देर शाम सैन्य अधिकारियों का दल शहीद रामलाल गुर्जर की पार्थिव देह को लेकर बौंली पहुंचा जहां प्रशासन ने मांडा छात्रावास में पार्थिव देह को रखवाया, यहां से शुक्रवार सुबह पुलिस व प्रशासन के अधिकारियों की उपस्थिति में शहीद सैनिक की पार्थिव देह उनके गांव थडोली ले जाई गई। अंतिम यात्रा में ग्रामीण शहीद रामलाल अमर रहे के नारे लगाते चल रहे थे। मोक्ष स्थल पर पुलिस व सैन्य कर्मियों ने शहीद सैनिक को राजकीय सम्मान के साथ गार्ड ऑफ ऑनर पेश किया। इसके बाद शहीद के पुत्र राजेश ने शहीद पिता को मुखाग्नि दी।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Sawai Madhopur Panchayat Elections Bamanwas-Bonli in the third phase, Sawai Madhopur-Gangapur in the fourth phase

सवाई माधोपुर पंचायत चुनाव: बामनवास-बौंली तीसरे चरण में, सवाई माधोपुर-गंगापुर चौथे चरण में

सवाई माधोपुर: राज्य निर्वाचन आयोग, राजस्थान (State Election Commission of Rajasthan) द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं (Panchayati …

The full schedule for the Rajasthan Panchayat elections has been released check when voting will take place in your area Vikalp Times

इंतजार खत्म! राजस्थान पंचायत चुनाव का पूरा शेड्यूल जारी, देखें आपके यहाँ कब होगी वोटिंग

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव (Panchayati Raj Election – 2026) को …

Transfer of 10 RAS and 15 APO officers Major administrative reshuffle in Rajasthan before panchayat election vikalp times

10 RAS APO, 15 का ट्रांसफर: आचार संहिता से पहले राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

जयपुर: पंचायतीराज चुनावों (Panchayati Raj Election) की आचार संहिता (Aachar Sanhita) लागू होने से ठीक पहले …

Elderly woman Sawai Madhopur Silver anklet Police Vikalp Times

सवाई माधोपुर में बुजुर्ग महिला से लू_ट, पैर से चांदी का कड़ा काटकर भागे बदमाश

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के कुंडेरा (kundera) थाना क्षेत्र के शेरपुर (Sherpur) गांव के …

Major news regarding petrol and diesel New export duty rates come into effect today 1 oct 26 Vikalp Times

पेट्रोल-डीजल से जुड़ी बड़ी खबर: आज से लागू हुई एक्सपोर्ट ड्यूटी की नई दरें

नई दिल्ली: केंद्र सरकार (Government of India) ने पेट्रोलियम उत्पादों (Petroleum Products) के निर्यात पर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !