Sunday , 7 June 2026
Breaking News

बौंली थाना पुलिस ने पुलिस व खनन विभाग पर हमला करने के आरोपी को किया गिरफ्तार

बौंली थाना पुलिस ने पुलिस व खनन विभाग पर हमला करने के आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस ने आरोपी हनुमान पुत्र हंसराज निवासी जामडोली जिला टोंक को गिरफ्तार किया है। साथ ही आरोपी के कब्जे से वांछित ट्रैक्टर -ट्रॉली को भी जब्त किया है। बौंली थानाधिकारी कुसुमलता मीना ने बताया कि सवाई माधोपुर जिला पुलिस अधीक्षक हर्षवर्धन अगरवाल के निर्देशानुसार जिले में आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों और अंकुश लगाने जाने एवं अवैध बजरी परिवहन पर रोकथाम हेतु अभियान चलाया हुआ है।

 

 

Bonli police station arrested accused for attacking police and mining department

 

 

जिसके तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गंगापुर सिटी प्रकाश चन्द, सीओ सिटी बामनवास तेजकुमार पाठक के सुपरविजन में इस कार्रवाई को अंजाम दिया गया है। उन्होंने बताया कि गठित टीम द्वारा गत शनिवार को सूचना मिलने पर निवाई रोड़ से एमडीआर एक्ट के आरोपी हनुमान पुत्र हंसराज निवासी जामडोली बरौनी जिला टोंक को गिरफ्तार किया गया है।

 

 

साथ ही आरोपी के कब्जे से वांछित ट्रैक्टर-ट्रॉली को भी जब्त किया गया। पुलिस अभी भी शेष आरोपियों की तलाश में जुटी है। इस दौरान पुलिस टीम में सहायक उप निरीक्षक अम्बालाल, मनीष कांस्टेबल, जीतराम कांस्टेबल एवं श्रवण कांस्टेबल मौजूद रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Advisory issued for cow shelters to protect them from rising heat and heat wave in sawai madhopur Vikalp Times

बढ़ती गर्मी और लू से बचाने के लिए गौशालाओं हेतु एडवाइजरी जारी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले में बढ़ती गर्मी (Extreme Heat) और लू (Heat Wave) के …

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !