Sunday , 8 March 2026
Breaking News

बौंली थाना पुलिस ने सूने मकान में ताला तोडकर चोरी करने के एक आरोपी को किया गिरफ्तार

बौंली थाना पुलिस ने सूने मकान में ताला तोडकर चोरी करने के एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस ने चोरी के आरोपी गणेश गुर्जर उर्फ अपराधी पुत्र नानकराम को गिरफ्तार किया है। साथ ही पुलिस ने आरोपी से चोरी किए गए सामान को भी बरामद किया है।

 

Bonli police station arrested accused of stealing by breaking the lock in an empty house

 

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सवाई माधोपुर जिला पुलिस अधीक्षक हर्षवर्धन अगरवाला के निर्देशन में जिले में आपराधिक प्रवृति के लोगों पर तथा चोरी की वारदातों पर अंकुश लगाये जाने हेतू अभियान चलाया हुआ है। अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बौंली सीताराम प्रजापत व वृताधिकारी वृत बौंली मीना मीणा के सुपरविजन में (प्रो0) थानाधिकारी बौंली मनीषा मीना थाना बौंली के नेतृत्व में गठित टीम सहायक उप निरीक्षक रामबाबू मय जाप्ता द्वारा 5 अगस्त 23 एवं 6 अगस्त 23 की मध्य रात्री को बौंली में जिनेन्द्र जैन निवासी शिव बगीची कस्बा बौंली के सूने मकान का ताला तोडकर घर का कीमती सामान (सलेण्डर व बर्तन) चोरी कर ले जाने वाले एक आरोपी गणेश गुर्जर उर्फ अपराधी पुत्र नानकराम निवासी गुर्जर मोहल्ला शिव बगीची बौंली को खिरनी तिराहा से गिरफ्तार किया है।

 

 

 

इसके अलावा पुलिस ने आरोपी से चोरी किया गया सामान भी बरामद किया है। चोरी के मामले में माल बरामद कराने व मुल्जिम को तलाश कर गिरफ्तार करवाने में  जीतराम कांस्टेबल की अहम भूमिका रही है। इस कार्रवाई के दौरान सहायक उप निरीक्षक रामबाबू, पुष्पेन्द्र सिंह हेड कांस्टेबल एवं जीतराम कांस्टेबल शामिल रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

Railways has a special gift for Holi Holi special trains will run

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …

Those with more than two children can now contest panchayat and municipal elections in Rajasthan

राजस्थान में बड़ा राजनीतिक बदलाव! दो से ज्यादा बच्चों वाले अब पंचायत-निकाय चुनाव लड़ सकेंगे

जयपुर: 25 फरवरी 2026 राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने आज दोपहर कैबिनेट बैठक में …

5 OTT aaps closed by government of india

अ*श्लील कंटेंट पर कड़ा प्रहार, 5 OTT ऐप्स बै*न, इस्तेमाल किया तो फंस सकते हैं आप!

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !