बौंली थाना पुलिस ने अवैध बजरी परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो ट्रैक्टर-ट्राॅली जब्त किये है। पुलिस के अनुसार मीना मीणा वृत्ताधिकारी वृत्त बौंली के निकटतम सुपरविजन में थानाधिकारी हरवन्त सिंह के नेतृत्व में गठित टीम ने गश्त के दौरान अवैध बजरी परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए ग्राम जटावती से अवैध बनास बजरी से भरे हुए दो ट्रैक्टर-ट्राॅली को जप्त किया है।

पुलिस टीम ने जब्त ट्रैक्टर-ट्राॅलियों को थाना परिसर खड़ा करवाकर चालक व मालिकों के खिलाफ एमएमडीआर एक्ट में मामला दर्ज कर अनुसंधान व तलाश की जा रही है। अवैध बजरी खनन व परिवहन के खिलाफ सवाई माधोपुर पुलिस की कार्यवाही सतत रूप से जारी है व आगे भी कार्यवाही इसी तरह जारी रहेगी। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम में थानाधिकारी हरवन्त सिंह, पुष्पेन्द्र सिंह हैड कांस्टेबल, योगेन्द्र सिंह हैड कांस्टेबल एवं राजपाल सिंह कांस्टेबल आदि शामिल रहे।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया