Sunday , 8 March 2026
Breaking News

अ*वैध बजरी खनन/परिवहन की रैकी करने वाले 8 लोगों को पकड़ा

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर जिले की बौंली थाना पुलिस ने अ*वैध बजरी खनन एवं परिवहन के खिलाफ कार्यवाही करते हुए रैकी करने के आरोप में 8 लोगों को गिर*फ्तार किया है। बौंली थानाधिकारी राधारमन गुप्ता ने बताया कि सवाई माधोपुर एसपी ममता गुटप के निर्दशन में यह कार्रवाई की गई है।

 

Bonli Sawai Madhopur Police news 04 March 25

 

 

उन्होंने बताया कि पुलिस टीम द्वारा अ*वैध बजरी खनन परिवहन की रैकी व परिवहन की फिराक में 2 मार्च की रात्रि को दिलखुश पुत्र रेवड़मल मीना, टिंकु पुत्र देवकरण मीना निवासी बहनोली, अंकेश पुत्र जगरुप मीना, मुकेश पुत्र मोतीलाल मीना, घमण्डी पुत्र हनुमान मीना, गीताराम पुत्र केसर लाल मीना निवासी सहरावता, लक्ष्मीनारायण पुत्र श्रवण कीर निवासी बगीना तथा मुकेश पुत्र भरतलाल मीना निवासी भेडोली सहित 8 लोगों को गिर*फ्तार कर उनके कब्जे से 3 ट्रैक्टर-ट्रॉली व 4 बाइक भी जप्त की है।

 

 

 

पुलिस सूत्रों ने बताया कि रात्रि को गश्त के दौरान सुनील दत्त हैड कांस्टेबल व पुलिस टीम को बहनोली पीपलवाड़ा में पुलिस टीम व वाहन की रैकी कर बजरी के ट्रैक्टर-ट्रोलियों को निकालने वाले कुछ लोगों के खड़े होने की सूचना मिली थी।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

Railways has a special gift for Holi Holi special trains will run

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …

Those with more than two children can now contest panchayat and municipal elections in Rajasthan

राजस्थान में बड़ा राजनीतिक बदलाव! दो से ज्यादा बच्चों वाले अब पंचायत-निकाय चुनाव लड़ सकेंगे

जयपुर: 25 फरवरी 2026 राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने आज दोपहर कैबिनेट बैठक में …

5 OTT aaps closed by government of india

अ*श्लील कंटेंट पर कड़ा प्रहार, 5 OTT ऐप्स बै*न, इस्तेमाल किया तो फंस सकते हैं आप!

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !