भाजपा कार्यकर्ताओं से भरतपुर पहुंचने का आग्रह
सवाईमाधोपुर विधान सभा क्षेत्र के कुंडेरा मंडल में भाजपा के बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित हुई। बैठक को संबोधित करते हुए संयोजक भाजपा नेता डॉ. मधु मुकुल चतुर्वेदी ने कार्यकर्ताओं से 15 अप्रैल को भरतपुर में आयोजित होने वाले संभाग स्तरीय बूथ सम्मेलन में भाग लेने हेतु अनुरोध किया।

डॉ. चतुर्वेदी ने कहा कि इस सम्मेलन को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह संबोधित करेंगे। इस सम्मेलन में भरतपुर संभाग के सभी बूथों के कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष नवल किशोर सैनी, मंडल उपाध्यक्ष गजानंद शर्मा, पूर्व मंडल अध्यक्ष चंद्र मोहन शर्मा तथा कुंडेरा मंडल के 38 बूथों के कार्यकर्ता उपस्थित थे।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया