Saturday , 7 March 2026
Breaking News

गंगापुर सिटी में बूथ सत्यापन सम्मेलन का हुआ आयोजन

गंगापुर सिटी ग्रामीण मंडल कार्यकर्ताओं द्वारा बूथ सत्यापन सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक मानसिंह गुर्जर थे।अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष महेंद्र मीणा के द्वारा की गई। विशिष्ट अतिथि के तौर पर पूर्व सभापति हरिप्रसाद बौहरा,पूर्व जिला अध्यक्ष प्रेम प्रकाश शर्मा,पूर्व जिला महामंत्री ओमप्रकाश डगोरिया, जिला महामंत्री जमनालाल वैष्णव, विधानसभा विस्तारक राकेश चौमाल, जिला उपाध्यक्ष शिवकुमार शर्मा, बत्तूलाल गुर्जर शामिल थे।

booth verification conference GangapurCIty BJP Rajasthan
अतिथियों द्वारा श्रीश्यामा प्रसाद मुखर्जी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय और भारत माता के चित्र पटल पर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। केंद्र सरकार के सफलतम 4 वर्ष पूर्ण होने पर विधायक मानसिंह गुर्जर ने संबोधित करते हुए कहा की विगत 4 वर्षों में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा कराए गए कार्य बेमिसाल है। प्रधानमंत्री जिस कार्यप्रणाली से कार्य कर रहे हैं वह दिन दूर नहीं जब मोदी देश पर ही नहीं बल्कि पूरे विश्व पर राज करेंगे। कांग्रेस के कार्यकाल में पेट्रोल के दाम लगभग ₹40 बढ़े थे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में पेट्रोल के दाम मात्र ₹8 क्या बड़े विपक्ष के लोग एक साथ एकजुट होकर जोर जोर से हल्ला मचाने में लगे हुए हैं।
गंगापुर सिटी विधानसभा के 4 मंडलों की बूथ कमेटी लगभग बनकर तैयार हो चुकी है और 28 मई को प्रदेश कार्यालय पहुंचा दी जाएगी।
जिला प्रभारी प्रेम प्रकाश शर्मा,जिला महामंत्री जमनालाल वैष्णव, पूर्व जिला महामंत्री ओमप्रकाश डगोरिया ने संबोधित करते हुए कहा कि ग्रामीण मंडल के अंदर कुल 52 बूथ है। अगर किसी बूथ पर 21 सदस्यों की लिस्ट बनने से रह गई है वह आज शाम तक बनाकर विधायक कार्यालय में जमा करा दे।ताकि कल प्रदेश कार्यालय पहुंचाई जा सके। मंडल अध्यक्ष व मंडल महामंत्री अपने बूथ अध्यक्षों को साथ में लेकर 7 दिन में बूूथ मीटिंग,15 दिन में शक्ति केंद्र की मीटिंग व 30 दिन में मंडल की मीटिंग होना अनिवार्य है।
मीडिया प्रभारी आरसी गुर्जर ने बताया कि पंचायत समिति सदस्य घनश्याम शर्मा, जलधारी मीणा, हरि सिंह खारवाल, भूपेंद्र शर्मा, रूप सिंह गुर्जर, हरकेश गुर्जर, प्रदीप चोपड़ा, जगदीश मीणा, मोहन ठेकेदार, बलराम सरपंच, गम्भीर चौधरी, ठंडी माली, लियाकत अली, रामस्वरूप माली, रामफूल सैनी, हरिओम पटेल व कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

Railways has a special gift for Holi Holi special trains will run

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …

Those with more than two children can now contest panchayat and municipal elections in Rajasthan

राजस्थान में बड़ा राजनीतिक बदलाव! दो से ज्यादा बच्चों वाले अब पंचायत-निकाय चुनाव लड़ सकेंगे

जयपुर: 25 फरवरी 2026 राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने आज दोपहर कैबिनेट बैठक में …

5 OTT aaps closed by government of india

अ*श्लील कंटेंट पर कड़ा प्रहार, 5 OTT ऐप्स बै*न, इस्तेमाल किया तो फंस सकते हैं आप!

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते …

Leave a Reply

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !