सवाई माधोपुर: विप्र संवाद ब्राह्मण समाज के राष्ट्रीय संयोजक अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा के युवा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनोज पाराशर ने अपना 42वां जन्मदिन सेवा कार्य के साथ मनाया। पाराशर के जन्म दिवस पर उन्होंने वृक्षारोपण, गौ सेवा, एवं गणेश जी मंदिर में पूजा अर्चना की। इसके बाद उन्होंने चेतना दिव्यांग संस्था के दिव्यांग बच्चों के साथ केक काटकर जन्म दिन मनाया।
मनोज ने बच्चों को गिफ्ट, मिठाइयाँ, पाठ्य सामग्री एवं चॉकलेट वितरित कर खूब पढ़ने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर चेतना संस्था के संस्थापक रवीन्द्र बसावतिया सहित अन्य उपस्थित जनों ने पाराशर को जन्म दिवस की बधाई दी। राष्ट्रीय संयोजक पाराशर के जन्म दिन पर पूर्व मुख्यमंत्री वशुंधरा राजे पूर्व सांसद रामचरण बोहरा, वित्त आयोग अध्यक्ष अरुण चतुर्वेदी, ज्योतिकिरण शुक्ला सहित सामाजिक एवं अधिकारीजनों ने बधाई दी है।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
