सनाढ्य गौड़ ब्राह्मण समाज के तहसील अध्यक्ष घनश्याम पाराशर के नेतृत्व में समाज के कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नाम उपखण्ड कार्यालय वजीरपुर पर एसडीएम जवाहर लाल जैन को ज्ञापन सौंपा। तहसील अध्यक्ष पाराशर ने बताया कि मंदिर माफी की जमीन पुजारियों की नहीं होने से मंदिरों की भूमि पर अतिक्रमण हो जाता है। वही मंदिर के पुजारियों को के.सी.सी. नहीं बन पाती है। वहीं केन्द्र सरकार द्वारा किसान सम्मान निधी का लाभ भी नहीं मिल पाता है। जिससे पुजारियों को काफी परेशानी होती है।

वहीं जमीन के कारण पुजारियों की आए दिन हत्या हो जाती है। अनेक पुजारी परेशानी के चलते आत्महत्या कर लेते है। सरकार को चाहिए कि मंदिर माफी की जमीन को पुजारियों के नाम की जावे। ताकि पुजारियों को सुविधा मिल सके। सरकार द्वारा विप्र कल्याण बोर्ड का सशक्तिकरण किया जावे। बोर्ड के द्वारा ब्राह्मणों के लिए कल्याणकारी योजनाएं चलाई जावे। इस अवसर पर वजीरपुर ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष सत्यनारायण त्रिवेदी, लक्ष्मीनारायण शर्मा खरेड़ा, अशोक शर्मा, दामोदर कुसांय, सत्यनारायण कुसमावतिया, प्रवीण कुमार शर्मा, भूदेव मुदगल, महादेवा शर्मा, छोटेलाल व्यास, रामेश्वर शर्मा, कुम्हेर शर्मा, संजय वकील, ईश्वरी श्यारौली, भगवान सहाय खंडीप, रमेश चन्द्र शर्मा, राजेन्द्र कुमार शर्मा सहित अनेक समाज के लोग उपस्थित रहे।

सवाई माधोपुर जिले का सबसे अग्रणी कपड़े का शोरूम
क्लब फॉक्स सवाई माधोपुर की दूसरी वर्षगांठ पर शानदार एवं आकषर्क ऑफर
जहां आपको मिलेंगे 2 कपड़े की कीमत में 7 कपड़े वो भी 10% की अतिरिक्त छूट पर
इसके अलावा एक कपड़े की कीमत में ले जा सकते है 3 कपड़े
क्लब फॉक्स स्टोर से आप शर्ट्स, टी-शर्ट्स, जीन्स, ट्रॉजर्स, लोवर्स, शॉर्ट्स इत्यादि कपड़े की खरीद कर सकते है।
ऑफर अवधि:- 30 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक
अधिक जानकारी के लिए सम्पर्क करें :- 9929421787/7014585283
पता :-प्लाट नं. 15, लाला ट्रेड्स के पास, मंडी रोड़ सवाई माधोपुर
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया