Wednesday , 21 October 2026
Breaking News

बीआरकेजीबी श्रेष्ठ तकनीकी और डिजिटल वित्तीय समावेशन हेतु राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित

मुंबई में भारतीय बैंक संघ (आई बी ए) द्वारा आयोजित वार्षिक टेक्नोलोजी कांफ्रेंस तथा सम्मान समारोह में बैंको के गत वर्ष के परिचालन और ग्राहक सुविधा को बेहतर बनाने में टेक्नोलोजी के बेहतर उपयोग हेतु बैंको को पुरस्कृत किया गया। ग्रामीण बैंको की श्रेणी में राष्ट्रीय स्तर पर दिए जाने वाले “टेक्नोलोजी बैंक आफ दी ईयर” और “सर्वोत्तम डिजीटल वितीय समावेशन” पुरुस्कार से बड़ोदा राजस्थान क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक को प्रथम पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
बड़ौदा राजस्थान क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक को टेक्नोलोजी बैंक आफ दी ईयर अवार्ड लगातार पांचवें वर्ष प्रथम पुरष्कार से सम्मानित किया गया है। साथ ही बैंक को “सर्वोत्तम डिजीटल वितीय समावेशन” श्रेणी में भी प्रथम पुरस्कार के लिए चयनित किया गया है। आयोजित समारोह में बैंक अध्यक्ष आर सी गग्गड़ को ये सम्मान रजनीश कुमार चेयरमैन आईबीए तथा एमडी एसबीआई एच.आर. खान, ज्यूरी हैड तथा पूर्व डिप्टी गवर्नर आरबीआई राजेश गोपीनाथन सीइओ तथा एमडी टीसीएस तथा सुनील मेहता सीइओ आईबीए द्वारा प्रदान किये गये।

BRKGB Awarded at National Level Best Technical Digital Financial Inclusion
आयोजन में बैंक द्वारा आई टी क्षेत्र में किए गए कार्यों रिटेल लोन सेगमेंट में ओटोमेशन का कार्य, पेमेंट प्लेट्फोर्म्स – आरपीपी, पीएफएमएस के माइग्रेशन में आधुनिक टेक्नोलोजी और ब्लाकचैन आदि के बेहतर उपयोग की सराहना की गई। बैंक द्वारा निर्धारित समय में परिचालित डेबिट कार्ड को ईएमवी चिप कार्ड में अपग्रेड कर लिया गया है। ग्रामीण क्षेत्रो में साक्षरता, नेटवर्क, टेक्नोलोजी सम्बंधित विभिन्न चुनोतियों के बावजूद बैंक ने आईएमपीएस, यूपीआई, भीम, वॉलेट, आधार आधारित लेनदेन के माध्यम से शहरों के साथ साथ गांव गांव तक आधुनिक तकनीक आधारित बैंकिंग का लाभ आमजन तक सफलता पूर्वक पंहुचाया है। आयोजन में वितीय समावेशन के संबंध में बताते हुए बैंक द्वारा 852 शाखाओं एवम 4000 बैंकमित्रों के माध्यम से गैर बैंकिंग क्षेत्रो को बैंक से जोड़ते हुए डोर टू डोर बैंकिंग सेवाए सफलतापूर्वक उपलब्ध कराने की सराहना की गई।
बैंक द्वारा शाखाओं में माइक्रो एटीएम के माध्यम से आधार आधारित तथा एटीएम कार्ड से लेनदेन को बढ़ाने और मोबाईल एटीएम-मुद्रा रथ के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रो में वितीय सेवाये तथा वितीय साक्षरता को प्रसारित करने के साथ साथ सुरीक्षित डिजीटल लेनदेन को बढ़ावा देने के लिए लाई गई प्रोत्साहन योजनाओं का भी विशेष उल्लेख किया गया। बैंक नई तकनीक लागू करने के साथ साथ उससे अधिकाधिक लोगो को लाभांवित करने के उद्देश्य से वितीय साक्षरता पर विशेष ध्यान दे रहा है। बैंक की शाखाएं, बैंक मित्र, वित्तीय साक्षरता सलाहकार तथा एस एच जी के योगदान से दैनिक आधार पर 25 हजार डेबिट कार्ड लेनदेन, 35 हजार यूपीआई लेनदेन तथा 15 हजार लेनदेन अन्य डिजिटल चैनल से होते है जो कि बैंक के दैनिक लेनदेन का लगभग 55 प्रतिशत है। गौरतलब है कि इन लेनदेन से ग्राहकों को कभी भी कहीं भी आधुनिक डिजिटल बैंकिंग सुविधा प्राप्त हो रही है। बैंक टेक्नोलोजी और बिजनेस लाईन के बेहतर सामंजस्य के साथ आगे बढ़ रहा है, इसे भी आई बी ए ने सफल रणनीति माना है।
बैंक सामाजिक सुरक्षा योजनाओं अटल पेंशन योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना एवम् जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत भी अग्रणी योगदान दे रहा है। बैंक सेवारत व्यक्तियों को वेतन संवितरण, डिजीटल सेवाए देने, कम ब्याजदर पर ओटोमेटेड प्रोसेसिंग से तत्काल निस्तारण प्रणाली पर पर्सनल लोन देने में अन्य बैंको से बहुत अग्रणी हो गया है। इसी तरह बैंक ने रिटेल लोन सेगमेंट में भी विभिन्न छूटों के साथ हाउसिंग, वाहन, प्रीमियम सुलभ और सरल व्यापार ऋणों में 29 फरवरी 2020 तक ग्राहकों के लिए विशेष अभियान चलाया हुआ है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Sawai Madhopur Panchayat Elections Bamanwas-Bonli in the third phase, Sawai Madhopur-Gangapur in the fourth phase

सवाई माधोपुर पंचायत चुनाव: बामनवास-बौंली तीसरे चरण में, सवाई माधोपुर-गंगापुर चौथे चरण में

सवाई माधोपुर: राज्य निर्वाचन आयोग, राजस्थान (State Election Commission of Rajasthan) द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं (Panchayati …

The full schedule for the Rajasthan Panchayat elections has been released check when voting will take place in your area Vikalp Times

इंतजार खत्म! राजस्थान पंचायत चुनाव का पूरा शेड्यूल जारी, देखें आपके यहाँ कब होगी वोटिंग

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव (Panchayati Raj Election – 2026) को …

Transfer of 10 RAS and 15 APO officers Major administrative reshuffle in Rajasthan before panchayat election vikalp times

10 RAS APO, 15 का ट्रांसफर: आचार संहिता से पहले राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

जयपुर: पंचायतीराज चुनावों (Panchayati Raj Election) की आचार संहिता (Aachar Sanhita) लागू होने से ठीक पहले …

Elderly woman Sawai Madhopur Silver anklet Police Vikalp Times

सवाई माधोपुर में बुजुर्ग महिला से लू_ट, पैर से चांदी का कड़ा काटकर भागे बदमाश

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के कुंडेरा (kundera) थाना क्षेत्र के शेरपुर (Sherpur) गांव के …

Major news regarding petrol and diesel New export duty rates come into effect today 1 oct 26 Vikalp Times

पेट्रोल-डीजल से जुड़ी बड़ी खबर: आज से लागू हुई एक्सपोर्ट ड्यूटी की नई दरें

नई दिल्ली: केंद्र सरकार (Government of India) ने पेट्रोलियम उत्पादों (Petroleum Products) के निर्यात पर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !