Saturday , 5 September 2026
Breaking News

अमीन पठान के कोटा स्थित फार्म हाउस पर चला बुलडोजर

वन विभाग ने अमीन पठान के कब्जे से मुक्त कराई 15 बीघा भूमि 

कोटा:- अजमेर स्थित ख्वाजा साहब की दरगाह की प्रबंध कमेटी के चार वर्षों तक अध्यक्ष रहे अमीर पठान के कोटा फार्म हाउस पर आज सोमवार को अल सुबह बुलडोजर चलाकर करीब 15 बीघा भूमि को मुक्त कराई गई। वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार कोटा के अनंतपुरा क्षेत्र में वन विभाग की 15 बीघा भूमि पर अमीन पठान ने कब्जा कर फार्म हाउस बना रखा था। कब्जा हटाने के लिए विभाग की तरफ से अमीन पठान को कई बार नोटिस भी दिए गए, लेकिन पठान ने नोटिसों की परवाह नहीं की।

 

 

यही वजह है कि आज सोमवार को पठान के द्वारा कब्जा की गई जमीन को जेसीबी से मिट्टी में तब्दील कर दिया गया। वन विभाग की सुबह 6 बजे शुरू हुई कार्यवाही दस बजे तक चली। वन विभाग ने अपनी 15 बीघा भूमि पर फिर से नियंत्रण कर लिया। वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि फार्म हाउस को तोड़ने से पहले कमरों में रखा सामान बाहर निकाला गया। सामान की स्वतंत्र गवाहों की उपस्थिति में भी वन भूमि से हटाने की चेतावनी दी।

 

 

 

Bulldozer runs on Amin Pathan's farm house in Kota Rajasthan

 

 

 

अमीन पठान पर हुई कार्यवाही से कांग्रेस में खलबली मच गई। अमीन पठान मौजूदा समय में कांग्रेस के जिम्मेदार पदाधिकारी है। हालांकि अमीन पठान जब अजमेर स्थित ख्वाजा साहब की दरगाह की प्रबंध कमेटी के अध्यक्ष रहे, तब भाजपा में थे। चूंकि दरगाह कमेटी केंद्र सरकार के अल्पसंख्यक मंत्रालय के अधीन काम करती है, इसलिए पठान ने तत्कालीन केंद्रीय अल्पसंख्यक मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी से तालमेल कर लिया और चार वर्षों तक कमेटी के अध्यक्ष बने रहे।

 

 

 

आरोप है कि दरगाह कमेटी के अध्यक्ष पद पर रहते हुए भी पठान ने वित्तीय अनियमितताएं की। इसको लेकर तत्कालीन नाजिम अशफाक हुसैन ने पठान पर गंभीर आरोप लगाए है। यहां यह उल्लेखनीय है कि दरगाह कमेटी की आय का स्त्रोत जायरीन द्वारा दिया जाने वाला दान ही होता है। दरगाह कमेटी के अध्यक्ष के पद से हटने के बाद पठान ने कांग्रेस जॉइन कर ली। अशोक गहलोत के पुत्र वैभव गहलोत को राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन का अध्यक्ष बनवाने में भी पठान की ही महत्वपूर्ण भूमिका थी।

 

 

कांग्रेस में शामिल होने के पीछे पठान का यही उद्देश्य बताया गया कि कोटा के अनंतपुरा में वन विभाग की भूमि पर कब्जा बना रहे। लेकिन राज बदलने के साथ ही कोटा में वन विभाग की भूमि भी अतिक्रमण मुक्त हो गई है। यहां यह भी उल्लेखनीय है कि पूर्व में वन विभाग के कार्मिकों के साथ झगड़ा करने के कारण अमीन पठान को जेल भी जाना पड़ा था।

 

gramin mahila vidyapeeth mainpura Sawai Madhopur

 

ग्रामीण महिला विद्यापीठ, उच्च माध्यमिक विद्यालय मैनपुरा, सवाई माधोपुर

माध्यम अंग्रेजी एवं हिन्दी

कक्षा – L.K.G. से 12वीं तक

संकाय – विज्ञान, कला (उर्दू साहित्य)

शीघ्र आवश्यकता

पूर्व प्राथमिक से उच्च माध्यमिक स्तर हेतु सभी विषयों हेतु

अनुभवी एवं प्रशिक्षित शिक्षक/व्याख्याता एवं शारीरिक शिक्षक,

कंप्युटर शिक्षक, कंप्युटर ऑपरेटर, लिपिक, ड्राइवर, सहायक कर्मी की।

महिलाओं को प्राथमिकता

सम्पर्क: प्रातः 8 बजे से 12 बजे तक

मो. 9 46146 2222, 98876 41704

About Ziya

Er. Ziyaul Islam (Chief Editor)

Check Also

Children reached school in the rain; the order to close the school came later Sawai Madhopur Vikalp Times

बारिश में स्कूल पहुंच गए बच्चे, बाद में आया छुट्टी का आदेश! प्रशासन के फैसले पर उठे सवाल

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले में लगातार हो रही बारिश (Heavy Rain) के बीच शनिवार …

Sawai Madhopur Municipal Council Elections Candidate Symbol 4 Sept 26

सवाई माधोपुर नगर परिषद चुनाव : किसे मिला सेब? किसे गुब्बारा? चप्पल पर क्यों हुआ बवाल!

सवाई माधोपुर: नगर परिषद चुनाव (Nagar Parishad Chunav) को लेकर शुक्रवार को रिटर्निंग ऑफिस की …

Sawai Madhopur's educational innovations gain national recognition, Dinesh Kumar Gupta receives national honor Vikalp Times

सवाई माधोपुर के शिक्षा नवाचारों को राष्ट्रीय पहचान, दिनेश कुमार गुप्ता को मिला राष्ट्रीय सम्मान

सवाई माधोपुर: जिले में शैक्षिक प्रशासन, शिक्षा (Education) योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और नवाचारों के …

Bringing glory to Sawai Madhopur Dinesh Kumar Gupta to receive National Education Award Vikalp Times

41 करोड़ के शिक्षा नवाचार की गूंज दिल्ली तक, दिनेश कुमार गुप्ता को राष्ट्रीय सम्मान

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur के शिक्षा प्रशासन (Education Department Rajasthan) के लिए यह गौरव का …

Working journalists in Rajasthan to launch their own digital channel IFWJ Vikalp Times

पत्रकारिता की साख पर मंथन, राजस्थान में श्रमजीवी पत्रकार शुरू करेंगे अपना डिजिटल चैनल

जयपुर: पत्रकारिता (Journalism) के बदलते स्वरूप, सत्ता और प्रभावशाली तंत्र के दबाव, कॉरपोरेट नियंत्रण तथा …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !