Saturday , 7 March 2026
Breaking News

व्यापारी, किसान, स्वंय सेवी संगठन तथा सब्जी विक्रेताओं ने ली सौ प्रतिशत मतदान की शपथ

जिला निर्वाचन अधिकारी डाॅ.एस.पी.सिंह के नेतृत्व में जिले में स्वीप गतिविधियों के लगातार आयोजन की श्रृंखला में मतदाता जागरूकता की गतिविधियां आयोजित की गई।
स्वीप प्रभारी किशोर कुमार ने बताया कि सभी उपखंड स्तर पर समस्त व्यापारिक संगठन, किसान संगठन, स्वंय सेवी संगठन के पदाधिकारियों तथा सब्जी विक्रेता यूनियन के पदाधिकारियों की बैठक आयोजित की गई।

Businessmen, farmers, self-service organizations and vegetable vendors take oath 100 percent voting
सवाई माधोपुर उपखंड पर भी आयुक्त रविन्द्र सिंह यादव एवं विकास अधिकारी सवाई माधोपुर डाॅ. सरोज बैरवा की अध्यक्षता में नगर परिषद सभागार में समस्त व्यापारिक संगठन, किसान संगठन, स्वंय सेवी संगठन के पदाधिकारियों तथा सब्जी विक्रेता यूनियन के पदाधिकारियों की बैठक आयोजित हुई।
विकास अधिकारी सवाई माधोपुर ने बताया कि बैठक में उपस्थित सभी संगठन एवं यूनियन के पदाधिकारियों द्वारा सर्व सम्मति से मतदान दिवस 29 अप्रेल को अपने व्यापारिक प्रतिष्ठानों को सौ प्रतिशत मतदान करने के लिए बन्द रखने का निर्णय लिया गया। बैठक में आयुक्त नगर परिषद द्वारा सभी संगठनों एवं यूनियन के पदाधिकारियों को सौ प्रतिशत मतदान की शपथ भी दिलवाई गई।
बैठक में संगठन के पदाधिकारियों को अवगत कराते हुए कहा कि जिला निर्वाचन अधिकारी डाॅ.एस.पी. सिंह द्वारा उपलब्ध चुनाव प्रचार-प्रसार सामग्री को सभी दुकानों, ठेलों आदि पर लगवाया जाये। बैठक में सभी पदाधिकारियों द्वारा मतदान के इस महापर्व में अपनी पूर्ण भागीदारी निभाने का वादा भी किया।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

Railways has a special gift for Holi Holi special trains will run

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …

Those with more than two children can now contest panchayat and municipal elections in Rajasthan

राजस्थान में बड़ा राजनीतिक बदलाव! दो से ज्यादा बच्चों वाले अब पंचायत-निकाय चुनाव लड़ सकेंगे

जयपुर: 25 फरवरी 2026 राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने आज दोपहर कैबिनेट बैठक में …

5 OTT aaps closed by government of india

अ*श्लील कंटेंट पर कड़ा प्रहार, 5 OTT ऐप्स बै*न, इस्तेमाल किया तो फंस सकते हैं आप!

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !