Saturday , 5 September 2026
Breaking News

उपचुनावों के नतीजे: इंडिया गठबंधन ने बाजी मारी, भाजपा को मिली केवल 2 सीटें

देश के 7 राज्यों की 13 विधानसभा सीटों पर गत 10 जुलाई को हुए उपचुनाव के नतीजे आज शनिवार को आ गए हैं। उपचुनावों में इंडिया गठबंधन ने बाजी मारी है। वहीं बीजेपी पीछे रह गई है। इंडिया गठबंधन ने 10 सीटों पर जीत हासिल की है, बीजेपी की अगुवाई वाले एनडीए के खाते में मात्र दो सीटें ही या सकी।

 

 

एक सीट पर निर्दलीय उम्मीदवार ने जीत हासिल की है। इंडिया गठबंधन ने जहां कांग्रेस ने चार सीटों पर जीत का परचम फहराया है, वहीं तृणमूल कांग्रेस ने चार, डीएमके और आम आदमी पार्टी ने एक-एक सीट पर जीत दर्ज की है। इन उपचुनावों में हिमाचल प्रदेश की देहरा सीट से राज्य के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की पत्नी और कांग्रेस की उम्मीदवार कमलेश ठाकुर की जीत हुई है।

 

 

By-election results declare India alliance wins, BJP gets only 2 seats

 

 

कमलेश ने बीजेपी के होशियार सिंह को 32 हजार से अधिक वोटों से हराया है। लेकिन सुक्खू को उनके गृह जिले हमीरपुर में बीजेपी ने झटका दिया है। इस सीट पर बीजेपी के आशीष कुमार शर्मा करीब 1500 वोटों से चुनाव जीते है। वहीं, हिमाचल की नालागढ़ विधानसभा सीट से कांग्रेस के हरदीप सिंह बावा जीते हैं। साल 2022 में हुए विधानसभा चुनावों में हिमाचल की इन तीनों सीटों पर निर्दलीय उम्मीदवारों को जीत मिली थी। उनके इस्तीफे के बाद ये सीटें खाली हो गई थीं।

About Ziya

Er. Ziyaul Islam (Chief Editor)

Check Also

Sawai Madhopur Municipal Council Elections Candidate Symbol 4 Sept 26

सवाई माधोपुर नगर परिषद चुनाव : किसे मिला सेब? किसे गुब्बारा? चप्पल पर क्यों हुआ बवाल!

सवाई माधोपुर: नगर परिषद चुनाव (Nagar Parishad Chunav) को लेकर शुक्रवार को रिटर्निंग ऑफिस की …

Congress may release its list of candidates by 26 August 2 focus on winnable faces in Kota

26 अगस्त तक कांग्रेस जारी कर सकती है प्रत्याशियों की सूची, जिताऊ चेहरों पर फोकस

कोटा: कोटा नगर निगम चुनाव (Nagar Nigam Kota) को लेकर कांग्रेस (Congress) ने अपनी चुनावी …

Ranthambore National Park leopard Sawai Madhopur News 21 aug 26 Vikalp Times

चार बहनों का इकलौता भाई था दिलखुश…लेपर्ड उठा ले गया, मौ_त के बाद भड़के ग्रामीण

सवाई माधोपुर: रणथंभौर टाइगर रिजर्व (Ranthambore Tiger Reserve) से सटे दूमोदा गांव में गुरुवार शाम …

जयपुर पुलिस के 6 ‘हीरो’! अपराध से ट्रैफिक तक शानदार काम, मिला बड़ा सम्मान

जयपुर: जयपुर पुलिस आयुक्तालय (Jaipur Police Commissionerate) में बुधवार को आयोजित कार्यक्रम में जुलाई माह …

57 ASPs and 24 DSPs transferred in Rajasthan Police Vikalp Times

राजस्थान पुलिस में 57 ASP और 24 DSP के तबादले, SOG-CID समेत कई इकाइयों में बदलाव

जयपुर: राजस्थान पुलिस (Rajasthan Police) में एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !