जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव श्वेता गुप्ता ने आज शुक्रवार को महिला सशक्तीकरण के लिए कैंप आयोजित कर महिलाओं को उनके अधिकारों के बारे में जानकारी दी। कैम्प में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव ने घरेलू हिंसा, बाल विवाह, महिला उत्पीड़न आदि के बारे में उपस्थित महिलाओं को कानूनी जानकारी प्रदान की।

उन्होंने महिलाओं को घरेलू हिंसा के खिलाफ अधिकार, संपत्ति का अधिकार आदि कानूनों के खिलाफ जानकारी प्रदान की। इस अवसर पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं अन्य महिलाएं उपस्थित थी।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया