Sunday , 7 June 2026
Breaking News

मिलावट के खिलाफ अभियान- 43 हजार लीटर खाद्य तेल और 7 हजार लीटर घी सीज

जयपुर:- खाद्य सुरक्षा आयुक्तालय द्वारा मिलावट रोकने के लिए संचालित अभियान के तहत बीते गुरूवार को जयपुर में विभिन्न स्थानों पर कार्रवाई की गई। इसमें 43 हजार से अधिक खाद्य तेल एवं करीब 7 हजार लीटर घी मिलावटी होने के आधार पर सीज किया गया।
खाद्य सुरक्षा आयुक्त इकबाल खान के निर्देशन और अतिरिक्त आयुक्त पंकज ओझा के नेतृत्व में सीकर रोड़ स्थित कूकरखेड़ा मंडी में रितेश एंटरप्राइजेज फर्म पर कार्रवाई की गई। ओझा ने बताया कि रितेश एंटरप्राइजेज फर्म के यहां पालीवाल, बालाजी, और तिरुमला ब्रांड का 2044 किलो घी और श्री फ़ूड ट्रेडिंग पर होम सारथी का नन्द कृष्णा ब्रांड के लगभग 4000 लीटर घी के नमूने लिए गए हैं।
Campaign against adulteration liters edible oil ghee in jaipur
उन्होंने बताया कि पालीवाल ब्रांड का घी पूर्व में भी जांच में अमानक पाया जा चुका है। अजमेर में हुई कार्रवाई में कोठारी एंड संस् में डेरी मिल्क, धेनु सरस, और ब्रजवासी ब्रांड का 800 किलो घी सीज किया गया है। इसी तरह जोधपुर में नन्द कृष्णा ब्रांड का 120 लीटर घी सीज किया गया। सभी जगहों से घी के सैंपल लेकर प्रयोगशाला में जांच के लिए भेजे गये हैं तथा सीज की कार्रवाई की गई है।
अतिरिक्त आयुक्त ने बताया कि खाद्य सुरक्षा अधिकारियों के केंद्रीय दल ने सूरजपोल अनाज मंडी परिसर स्थित मैसर्स ताम्बी ट्रेडिंग कंपनी के गोदाम पर कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान प्रथम दृष्टया तेल में मिलावट की संभावना को देखते हुए करीब 2470 लीटर सरसों तेल सीज किया गया है।
सूरजपोल मंडी के बाद वीकेआई, आकेड़ा डूंगर स्थित गोयल ऑयल उद्योग पर भी 41,000 लीटर टैगोर ब्रांड ऑयल सीज़ किया एवं 2 सैंपल लिए गये। इस खाद्य तेल में राइस ब्रान ऑयल की मिलावट होना पाया गया। नमूनों को आगामी जांच के लिए केन्द्रीय जांच प्रयोगशाला भिजवाया गया है।
यह कार्रवाई संयुक्त आयुक्त, खाद्य सुरक्षा डॉ. एस.एन. धौलपुरिया एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जयपुर प्रथम डॉ. रवि शेखावत के नेतृत्व में की गई। टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी विनोद कुमार और अजमेर की टीम में सुशील चोटवानी और अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

 

gramin mahila vidyapeeth mainpura Sawai Madhopur

 

 

ग्रामीण महिला विद्यापीठ, उच्च माध्यमिक विद्यालय मैनपुरा, सवाई माधोपुर

माध्यम अंग्रेजी एवं हिन्दी

कक्षा – L.K.G. से 12वीं तक

संकाय – विज्ञान, कला (उर्दू साहित्य)

शीघ्र आवश्यकता

पूर्व प्राथमिक से उच्च माध्यमिक स्तर हेतु सभी विषयों हेतु

अनुभवी एवं प्रशिक्षित शिक्षक/व्याख्याता एवं शारीरिक शिक्षक,

कंप्युटर शिक्षक, कंप्युटर ऑपरेटर, लिपिक, ड्राइवर, सहायक कर्मी की।

महिलाओं को प्राथमिकता

सम्पर्क: प्रातः 8 बजे से 12 बजे तक

मो. 9 46146 2222, 98876 41704

About Ziya

Er. Ziyaul Islam (Chief Editor)

Check Also

Awareness rally organised in Sawai Madhopur on World Bicycle Day

सवाई माधोपुर में गूंजी साइकिल की घंटी, फिट इंडिया अभियान को मिला जोर

सवाई माधोपुर: विश्व साइकिल दिवस (World Bicycle Day) और फिट इंडिया साइकिल ऑन संडे (Fit …

A love story that began with a wrong number, now she's married to a man 26 years younger than her.

गलत नंबर से शुरू हुई प्रेम कहानी, दो बार धर्म परिवर्तन, अब 26 साल छोटे युवक से रचाई शादी

बिहार: Bihar के जमुई (Jamui) जिले से एक अनोखी प्रेम कहानी (Love Story) सामने आई …

Rainfall will affect Jaipur to Bikaner, heat will increase again from June 8 in rajasthan

जयपुर से बीकानेर तक बारिश का असर, 8 जून से फिर बढ़ेगी गर्मी

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में प्री-मानसून (Pre-Monsoon) गतिविधियां तेज हो गई हैं। शनिवार को जयपुर (Jaipur) …

water shortage in Sahara Desert Niger News 06 June 26 Vikalp Times

सहारा रेगिस्तान में पानी खत्म होने से 50 लोगों की दर्दनाक मौ*त

नाइजर: उत्तरी नाइजर (Niger) के सहारा रेगिस्तान (Sahara Desert) में एक बड़ा मानवीय हादसा सामने …

Kangpokpi Manipur incident news 5 June 26 Vikalp Times

मणिपुर में फिर भड़की हिं*सा, 3 लोगों की मौत

मणिपुर: Manipur के कांगपोकपी (Kangpokpi) जिले में एक बार फिर हिंसा की घटना सामने आई …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !