Saturday , 7 March 2026
Breaking News

एसएमसी व एसडीएमसी सदस्यों का क्षमता अभिवर्धन कार्यशाला का हुआ आयोजन

महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय भगवतगढ़ में क्षमता अभिवर्धन कार्यशाला का हुआ आयोजन

 

एसटीएआर (STAR) परियोजना अंतर्गत महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय भगवतगढ़ में गत सोमवार को एक दिवसीय एसएमसी व एसडीएमसी सदस्यों का क्षमता अभिवर्धन कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत एसएमसी अध्यक्ष रामजीलाल प्रजापत एवं विद्यालय प्रधानाचार्य मुरारी लाल मीणा ने मां शारदे के समक्ष दीप प्रज्वलित कर की। परिचय सत्र के दौरान सभी सदस्यों का माल्यार्पण कर स्वागत किया और सभी ने अपना परिचय दिया।

 

Capacity building workshop for SMC and SDMC members organized in sawai madhopur

 

एसडीएमसी सचिव मुकेश गुर्जर ने बताया कि प्रशिक्षण हेतु दक्ष-प्रशिक्षक कृष्ण अवतार शर्मा एवं श्री राजेंद्र कुमार राजपूत ने विद्यालय में नामांकन बढ़ाने, ठहराव एवं ड्रॉपआउट के संदर्भ में एसएमसी व एसडीएमसी की भूमिका एवं नई शिक्षा नीति 2020 पर विस्तारपूर्वक चर्चा की। मध्यांतर पश्चात समिति की बैठकों का प्रभावी आयोजन, एसएमसी द्वारा विद्यालय विकास योजना क्रियान्वयन एवं समेकन के साथ ही मुख्यमंत्री जनसहभागिता योजना के बारे में बताया। कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्य मुरारी लाल मीणा ने अपना अमूल्य समय निकालकर पधारने एवं विद्यालय विकास में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए सभी सदस्यों को धन्यवाद ज्ञापित किया।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

Railways has a special gift for Holi Holi special trains will run

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …

Those with more than two children can now contest panchayat and municipal elections in Rajasthan

राजस्थान में बड़ा राजनीतिक बदलाव! दो से ज्यादा बच्चों वाले अब पंचायत-निकाय चुनाव लड़ सकेंगे

जयपुर: 25 फरवरी 2026 राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने आज दोपहर कैबिनेट बैठक में …

5 OTT aaps closed by government of india

अ*श्लील कंटेंट पर कड़ा प्रहार, 5 OTT ऐप्स बै*न, इस्तेमाल किया तो फंस सकते हैं आप!

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !