कोटा: कोटा में न*शा मुक्ति केंद्र का ड्राइवर कार में बेहोशी की हालत में मिला। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने एम्बुलेंस से उसे मेडिकल कॉलेज के हॉस्पिटल पहुंचाया, जहां ड्यूटी डॉक्टरों ने उसे मृ*त घोषित कर दिया। घटना शहर के दादाबाड़ी थाना क्षेत्र में सीएडी सर्किल के पास रविवार की शाम की है। पुलिस ने हार्ट अ*टैक से व्यक्ति की मौ*त होने की आशंका जताई है।
दादाबाड़ी थाने के एएसआई प्रेम सिंह ने बताया कि रविवार की शाम सीएडी सर्किल के पास कार में एक व्यक्ति के अचेत अवस्था में मिलने की सूचना मिली थी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने गाड़ी चेक की पता लगा कि व्यक्ति आकेश यादव (46) है, जो दादाबाड़ी डिस्पेंसरी के पास रहता है। पुलिस ने उसे गाड़ी से निकाल कर एम्बुलेंस से अस्पताल पहुंचाया और परिजनों को सूचना दी। इसके बाद ड्यूटी डॉक्टर ने मृ*त घोषित कर दिया।
पुलिस के अनुसार- प्रथम दृष्टया हार्ट अ*टैक से मौ*त होने की आशंका है। प्रेम सिंह ने बताया कि आकेश पहले न*शे का आदी था, परिजनों ने उसे न*शा मुक्ति केंद्र में भर्ती करवाया था। वह केंद्र पर ही रहता था और वहीं पर ड्राइवर का काम भी करने लगा था। परिजनों ने लिखित में शिकायत भी दी है, जिस पर जांच की जा रही है।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
