Thursday , 23 April 2026
Breaking News

मित्रपुरा के दतुली तालाब में गिरी कार

सवाई माधोपुर: राजस्थान के सवाई माधोपुर जिले के मित्रपुरा के दतूली गांव स्थित एक तालाब में बीते सोमवार की रात को एक कार अनियंत्रित होकर गिर गई। ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए कार सवार 4 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया है। इसके बाद जेसीबी की सहायता कार को तालाब से बाहर निकाला गया है। हादसे में कार क्षतिग्रस्त हो गई है।

 

ग्रामीण राजेन्द्र सिंह, जितेंद्र सिंह, भंवर सिंह,  बाल्या मीणा और मुरारी लाल मीणा आदि ने जानकारी देते हुए बताया कि कार सवार सभी लोग सांगानेर, जयपुर निवासी थे। ये सभी लोग सवाई माधोपुर से अपने घर जयपुर की ओर लौट रहे थे। इसी दौरान मित्रपुरा के दतूली स्थित तालाब के मोड़ पर तेज रफ्तार कार अनियंत्रित हो गई और घुमाव पर कार नहीं घूम पाई, जिसकी वजह से सीधे तालाब में जा गिरी।

 

 

Car fell in Datuli pond of Mitrapura in Sawai madhopur

 

 

 

इन दिनों बारिश के चलते तालाब भी पानी से लबालब भरा हुआ था। कार के पानी में गिरने सूचना पर मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों ने अपनी जान की परवाह किए बिना पानी में छलांग लगा दी और कार सवार चारों लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। मित्रपुरा के ग्रामीण बाल्या मीणा सहित अन्य लोगों ने साहस का परिचय दिया है। ग्रामीणों ने बताया कि दतूली तालाब पर कोई चेतावनी बोर्ड या कोई सुरक्षा दीवार या कोई सुरक्षा रेलिंग नहीं लगी हुई।

 

 

जिसके चलते यह हादसे होते है। जिला प्रशासन और ग्राम पंचायत की लापरवाही का खामियाजा वाहन चालकों को उठाना पड़ता है। तेज रफ्तार वाहन चालक चेतावनी बोर्ड नहीं होने पर अचानक मोड़ आते ही बेकाबू हो जाते है और वाहन सीधे तालाब में जा गिरता है। सूत्रों के अनुसार दतूली तालाब पिछले दिनों में अब तक इस तरह के आधा दर्जन हा*दसे हो चुके है। ग्रामीणों ने तालाब पर सुरक्षा दीवार, सुरक्षा रेलिंग और चेतावनी बोर्ड लगाने की मांग की है।

About Ziya

Er. Ziyaul Islam (Chief Editor)

Check Also

Ramgarh pachwara lalsot dausa police news 22 April 26

शादी से लौटे युवक ने किया सु*साइड, पेड़ पर फं*दा लगाकर दी जा*न

दौसा: दौसा (Dausa) जिले के लालसोट के रामगढ़ पचवारा थाना क्षेत्र में एक युवक द्वारा …

Flight cancelled due to technical problem in jaipur

तकनीकी समस्या के चलते फ्लाइट रद्द, यात्रियों को लगा झटका

जयपुर: जयपुर एयरपोर्ट (Jaipur Airport) से नवी मुंबई (Navi Mumbai Airport) जाने वाली इंडिगो (IndiGo) …

Elder Woman Jungle Jewellery Alwar Police News 22 April 26

घर से कि*डनैप, जंगल में मिली महिला, 8 लाख की ज्वेलरी लू*टी

अलवर: अलवर (Alwar) जिले के मालाखेड़ा थाना क्षेत्र में एक बुजुर्ग महिला के कि*डनैप और …

14 marriage halls in Karauli have been issued a 48-hour ultimatum over pending taxes of Rs 1.25 crore.

करौली में 14 मैरिज हॉल को 48 घंटे का अल्टीमेटम, 1.25 करोड़ टैक्स बकाया

करौली: करौली (Karauli) में नगर परिषद ने 14 मैरिज0 गार्डन और पैलेस संचालकों के खिलाफ …

Bar Council election, Jaipurs biggest booth cancelled

वकीलों के चुनाव में बवाल, जयपुर का सबसे बड़ा बूथ रद्द

जयपुर: बार काउंसिल ऑफ राजस्थान के चुनाव (Bar Council of Rajasthan Election) के दौरान प्रदेश …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !