Saturday , 7 March 2026
Breaking News

चलती कार बनी आग का गोला

कोटा: कोटा शहर के बूंदी रोड़ स्थित कुन्हाड़ी इलाके में बीती रात एक कार में आग लग गई। देखते ही देखते आग की 6-6 फीट ऊंची-ऊंची लपटें उठने लगी। बीच सड़क कार में आग लगने से मौके पर हड़कंप मच गया। इसके बाद राहगीरों ने इसकी सूचना निगम के अग्निशमन विभाग को दी। जिसके बाद निगम के दमकलकर्मियों ने मौके पर पहुंचकर 20 मिनट की मशक्कत में आग पर काबू पाया। आग लगने से कोई जनहानि नही हुई।

 

 

Car Fire in kota Rajasthan

 

 

कार पूरी तरह जल गई। निगम के चीफ फायर ऑफिसर राकेश व्यास ने बताया कि घटना बुधवार रात साढ़े 9 बजे के आसपास की है। कार सवार व्यक्ति कुन्हाड़ी से बूंदी रोड़ की तरफ जा रहा था। रेलवे ब्रिज पुलिया के गाड़ी का संतुलन बिगड़ गया। गाड़ी डिवाइडर से टकराकर रॉन्ग साइड चली गई। दीवार से टकराने से रेडियर फुट गया और कार में आग लग गई। सूचना पर निगम के दमकलकर्मी मौके पर पहुंचे। कार में भीषण आग लगी हुई थी। दमकलकर्मियों ने कार में लगी आग को बुझाया। मौके पर कार मालिक/चालक नहीं मिला। आग किन कारणों से लगी इस बारे में साफ तौर पर जानकारी सामने नहीं आई है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

Railways has a special gift for Holi Holi special trains will run

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …

Those with more than two children can now contest panchayat and municipal elections in Rajasthan

राजस्थान में बड़ा राजनीतिक बदलाव! दो से ज्यादा बच्चों वाले अब पंचायत-निकाय चुनाव लड़ सकेंगे

जयपुर: 25 फरवरी 2026 राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने आज दोपहर कैबिनेट बैठक में …

5 OTT aaps closed by government of india

अ*श्लील कंटेंट पर कड़ा प्रहार, 5 OTT ऐप्स बै*न, इस्तेमाल किया तो फंस सकते हैं आप!

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !