(मलारना चौड़) कोटा लालसोट मेगा हाईवे पर स्थित देवली ग्राम में आज शनिवार शाम को चलती हुई कार का टायर फटने से कार पलट गयी, जिससे कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।

मौके पर उपस्थित लोगों ने बताया कि बनास नदी की ओर से आ रही थी। बोलेरो कार का अचानक आगे का टायर फट गया। कार की गति तेज होने के कारण कार पलट कर एक मकान की दीवार से जाकर टकराई। जिससे मकान की दीवार एवं वहां खड़ी एक मोटरसाइकिल क्षतिग्रस्त हो गई। दुर्घटना में कार चालक दुब्बी बनास निवासी रामजीलाल मीणा पुत्र बंसी भगत गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे सामान्य चिकित्सालय सवाई माधोपुर में भर्ती कराया। इस दौरान मेगा हाईवे पर बड़ी संख्या में भीड़ जमा हो गई।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया