जिला मुख्यालय स्थित बालिका उच्च माध्यमिक आदर्श विद्या मंदिर मानटाउन में शनिवार से करिअर विल एप्प के साथ कम्प्यूटर लैब का भी उद्घाटन किया जाएगा। प्रधानाचार्य गिर्राज प्रसाद शर्मा ने बताया कि करिअर विल एप्प के माध्यम से कक्षा 9 से 12वीं तक की बालिकाओं को NCERT Based Learning PDF, लाइव क्लासेज, रिकार्डेड क्लासेज, नोट्स, NTSE, IGCSE और CUET की सम्पूर्ण तैयारी प्रदान की जाएगी।

करिअर विल एप्प के अधिकारी ओम शर्मा बालिकाओं को बताएंगे की वो इस एप्प से किस प्रकार से लाभान्वित होंगे। इसका उद्देश्य बालिकाओं का लर्निंग गेप दूर करना एवं करिअर के अवसर के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओ की तैयारी करवाने के बारे में बताना है। कम्प्यूटर लेब को विकसित करने का मकसद प्राथमिक कक्षा से लेकर 12वीं तक की बालिकाओं को कम्प्यूटर तकनीकी ज्ञान देना है।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया