Sunday , 8 March 2026
Breaking News

लोकडाउन से छूट वाले कर्मचारी कार्यालयाध्यक्ष द्वारा दिया गया पहचान पत्र साथ रखें

कोरोना वायरस के संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए घोषित लाॅकडाउन में आवश्यक सेवाओं से जुड़े कार्मिकों, केन्द्रीय एवं राज्य सरकार के कर्मचारी जिनकों को कार्य पर उपस्थित होना है, बिजली निगम, दूरसंचार, रेलवे एवं अन्य केन्द्रीय विभाग जो खुले रखने के लिए स्वीकृत है। उनके कर्मचारी कार्यालयाध्यक्ष द्वारा जारी पहचान पत्र (आईडी) को आवश्यक रूप से अपने साथ रखेगें। जिला कलेक्टर डाॅ. एस.पी.सिंह ने बताया कि ऐसे कार्मिक मांगे जाने पर अपना पहचान पत्र दिखाएंगे।
जिला कलेक्टर डाॅ. सिंह ने बताया कि लाॅकडाउन के दौरान सभी आवश्यक रूप से घरों में रहे। उन्होंने कहा कि कोरोना के कारण जीवन पर संकट आया हुआ है।

Carry identity card office bearer india lock down corona virus update

उन्होने लोगों से कहा कि जीओ और जीने दो। ऐसे में केवल घर में रहकर ही इससे बचाव किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि सभी प्रकार के वाहनों का संचालन बंद है। फिर भी अपरिहार्य स्थिति में वाहन की अनुमति के लिए निर्धारित प्रपत्र में संबंधित उपखंड अधिकारी/एसीएम/तहसीलदार/पुलिस उपाधीक्षक के यहां आवेदन ईमेल या समिति के माध्यम से आवेदन करें। संबंधित द्वारा वाहन की अनुमति दी जाएगी। संबंधित अधिकारी वाहन की अनुमति जारी करने के बाद सूचना पुलिस अधीक्षक कार्यालय को देंगे। जिस उद्देश्य के लिए वाहन की अनुमति जारी की गई है, स्ट्रिक्टली उसी कार्य के लिए काम लेंगे।
जिला कलेक्टर डाॅ. सिंह ने बताया कि लाॅकडाउन किया हुआ है। इसका मलतब है जो जहां है, वहीं रहे। फिर भी अपरिहार्य कारणों से कोई व्यक्ति दूसरे जिले या अन्य प्रदेश से इस जिले में आ जाता है तो इसकी सूचना स्वयं जिला प्रशासन के नियंत्रण कक्ष नम्बर 07462-220201, चिकित्सा विभाग के दूरभाष नम्बर 07462-235011 पर आवश्यक रूप से दे। चिकित्सा विभाग से स्क्रीनिंग एवं जांच के बाद ही घर जावे। ऐसा नहीं करने वाले के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

Railways has a special gift for Holi Holi special trains will run

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …

Those with more than two children can now contest panchayat and municipal elections in Rajasthan

राजस्थान में बड़ा राजनीतिक बदलाव! दो से ज्यादा बच्चों वाले अब पंचायत-निकाय चुनाव लड़ सकेंगे

जयपुर: 25 फरवरी 2026 राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने आज दोपहर कैबिनेट बैठक में …

5 OTT aaps closed by government of india

अ*श्लील कंटेंट पर कड़ा प्रहार, 5 OTT ऐप्स बै*न, इस्तेमाल किया तो फंस सकते हैं आप!

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !