सवाई माधोपुर जिले के वजीरपुर थाना क्षेत्र के मीणा बड़ौदा गांव के जंगल में युवक और युवती के शव पेड़ से लटके मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। क्षेत्र में उस वक्त हडकंप मच गया जब प्रेमी युगल जोड़े का शव मीना बड़ौदा एवं रानोली के बीच जंगल में पेड़ से लटकते हुए मिले।
घटना की सूचना क्षेत्र में आग की तरह फैली गई। जहां सैकड़ों लोग घटनास्थल पर पहुंचे। यहां पर युवक व युवती दोनों के ही शव पेड़ से लटके हुए मिले। सूचना मिलने पर वजीरपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस द्वारा घटनास्थल का मौका मुआयना करने के बाद लटके हुए दोनों शवों को पुलिस ने पेड़ से नीचे उतारा और शवों को अपने कब्जे में लिया।

वजीरपुर थाना पुलिस के मुताबिक, मृतक शबनम मीना और रणजीत मीना दोनों ही मीना बड़ौदा गांव के निवासी थे। जानकरी के अनुसार युवती के पिता ने गत 10 फरवरी को वजीरपुर थाने में युवती की गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज करवाई थी और उसका शक भी युवक रणजीत पर ही था।
पुलिस ने दोनों शवों को अपने कब्जे में लेकर गंगापुर सिटी के राजकीय अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। वहीं मेडिकल बोर्ड की मौजूदगी में ही दोनों शवों का पोस्टमार्टम किया जाएगा। पुलिस मामले को पूरी तरह से प्रेम-प्रसंग से जुड़ा हुआ मन रही है। फिलहाल जांच के बाद ही कुछ कहाँ जा सकेगा। वजीरपुर थाना पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया