सवाई माधोपुर: शहीद कैप्टेन रिपुदमन सिंह राजकीय पीजी महाविद्यालय की एमए/एमएससी प्रीवियस/सेमेस्टर प्रथम भूगोल, हिंदी, इतिहास, राज. विज्ञान, समाजशास्त्र, उर्दू और रसायन शास्त्र विषयों में प्रथम चयन सूची के प्रकाशन के पश्चात रिक्त रही सीटों पर आवेदन आमंत्रित किये गए हैं। प्राचार्य प्रोफेसर डॉ. गोपाल सिंह ने बताया कि विद्यार्थी सभी विषयों में श्रेणी वार रिक्त रही सीटों पर 7 अक्टूबर तक आवेदन कर सकते हैं।
पीजी प्रवेश नोडल अधिकारी डॉ. शाहिद जैदी ने बताया कि महाविद्यालय में भूगोल में 1 एमबीसी, हिंदी में 4 ईडब्ल्यूएस, 2 एससी, 1 एमबीसी, इतिहास में 4 ईडब्ल्यूएस, राज. विज्ञान में 2 ईडब्ल्यूएस, 3 ओबीसी, 3 एससी, समाजशास्त्र में 4 ईडब्ल्यूएस, 10 ओबीसी, 7 एससी, 4 एसटी, 3 एमबीसी, उर्दू में 5 ईडब्ल्यूएस, 12 ओबीसी, 9 एससी, 7 एसटी, 3 एमबीसी ओर रसायन शास्त्र में 1 सीट एमबीसी की रिक्त रही हैं। जिन पर योग्य अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्रों के ऑनलाइन सत्यापन की अंतिम तिथि 9 अक्टूबर है।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
