रणथंभौर परिक्षेत्र के ग्राम रावल में बाजरे के खेत में कटाई करते वक्त नीलगाय (रोजड़ी) का बच्चा दिखाई दिया, जिसके गांव की तरफ भागने पर गांव में कुत्तों ने बच्चे को पकड़ लिया।

किड्स फॉर टाइगर संस्था के कोऑर्डिनेटर गोवर्धन मीणा ने बताया कि गांव के मोटाराम मीणा ने नीलगाय के बच्चे को कुत्तों से छुड़ाया और कुण्डेरा वन चौकी पर ले जाकर फॉरेस्ट गार्ड को सुपुर्द कर दिया।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया