Saturday , 7 March 2026
Breaking News

मिल जुल कर आपसी सोहार्द्र व भाईचारे के साथ मनाएं त्यौहार

जिला कलेक्टर डाॅ. एस.पी. सिंह की अध्यक्षता एवं जिला पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी की उपस्थिति में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में हुई।बैठक में जिला कलेक्टर डाॅ. सिंह ने शांति समिति के सदस्यों से कहा कि दीपावली का त्यौहार सभी मिलजुल कर आपसी भाई-चारे, सोहार्द्र तथा समरसता के साथ मनाएं। त्यौहारों से आपसी भाई चारे का संदेश भी हमे मिलता है। उन्होने कहा कि कानून एवं व्यवस्था, सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था बनाए रखना हम सबकी जिम्मेदारी है। इस मौके पर कलेक्टर ने कहा कि हमारी संस्कृति एवं तहजीब गंगा जमुनी विचारधारा की है। जिला कलेक्टर ने बैठक में यह भी बताया कि दीपावली के मध्यनजर मावे, मिठाई सहित खाद्य सामग्री के सेंपल लेने तथा त्वरितता के साथ कार्यवाही के निर्देश सीएमएचओ को दिए गए है।

Celebrate festivals together with mutual harmony and brotherhood

बैठक में पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी ने बताया कि दीपावली के मध्यनजर नफरी भी बढ़ाई गई है। ट्रेफिक व्यवस्था की प्रभारी माॅनिटरिंग के संबंध में भी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पुलिस-प्रशासन संवेदनशीलता के साथ पूरी तरह से सजग है। उन्होंने समिति के सदस्यों से कहा कि किसी भी प्रकार की कोई बात हो तो तुरंत सूचना दी जाए।
बैठक में कलेक्टर ने शांति समिति के सदस्यों से पुराने अनुभवों के आधार पर अपने सुझाव मांगे तथा कहा कि समिति के सुझाव प्रशासन के लिए मार्गदर्शन का कार्य करेंगे। साथ ही सभी उपखंड अधिकारियों एवं शांति समिति के सदस्यों से व्यक्तिगत सुझाव लिए।
शांति समिति के सदस्यों ने सवाई माधोपुर जिला मुख्यालय एवं गंगापुर मुख्यालय पर दीपावली के त्योहार के मध्यनजर बाजारों में जाम की स्थिति नहीं बने, इसके लिए विशेष प्रयास करने का सुझाव दिया। सदस्यों ने सवाई माधोपुर शहर के तिराहे एवं प्रमुख स्थानों पर जाम की स्थिति नहीं आए, इसके लिए जाब्ता बढाने का सुझाव रखा।
इस मौके पर जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुरेश कुमार, एडीएम महेन्द्र लोढा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गंगापुर, एसडीएम सवाई माधोपुर रघुनाथ, एसडीएम गंगापुर विजेन्द्र मीना, एसडीएम बामनवास हेमराज परिडवाल, एसडीएम खंडार रतनलाल अटल, एसडीएम चौथ का बरवाडा राहुल सैनी, एसडीएम मलारना मनोज कुमार, पुलिस उपाधीक्षक, शांति समिति के सदस्य गोविन्द शुक्ला, असरार अहमद, अली मोहम्मद, रमेश चंद, महेश छाबडा, रामभजन गुर्जर सहित अन्य उपस्थित थे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

Railways has a special gift for Holi Holi special trains will run

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …

Those with more than two children can now contest panchayat and municipal elections in Rajasthan

राजस्थान में बड़ा राजनीतिक बदलाव! दो से ज्यादा बच्चों वाले अब पंचायत-निकाय चुनाव लड़ सकेंगे

जयपुर: 25 फरवरी 2026 राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने आज दोपहर कैबिनेट बैठक में …

5 OTT aaps closed by government of india

अ*श्लील कंटेंट पर कड़ा प्रहार, 5 OTT ऐप्स बै*न, इस्तेमाल किया तो फंस सकते हैं आप!

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !