Sunday , 7 June 2026
Breaking News

अक्षय तृतीया और परशुराम जी की मनाई जयन्ती

अक्षय तृतीया और परशुराम जी की मनाई जयन्ती

विश्वव्यापी महामारी कोरोना से मुक्ति और विश्व कल्याण की कामना के साथ वातावरण परिष्कार हेतु लॉकडाऊन के चलते अपने घर पर ही अक्षय तृतीया एवं परशुराम जयन्ती का त्यौहार मनाया गया।
सर्वब्राह्मण सभा के पदाधिकारियों जिला महामंत्री हनुमान शर्मा व प्रदेश मंत्री महिला प्रकोष्ठ ने हवन पूजन कर देश मे आयी महामारी से मुक्ति हेतु प्रार्थना के साथ देश मे सुख शांति की कामना की गई। उन्होंने सभी सामाजिक बंधुओं से लॉकडाउन के निर्देशों की पालना की अपील की।
इसी प्रकार रणथम्भौर रोड़ स्थित पटेल नगर कॉलोनी में परशुराम जयंती धुम धाम से मनाई। कॉलोनी के रजत भारद्वाज ने बताया कि कोरोना वायरस के चलते लोगों ने मंदिर न जाकर घर पर ही परशुराम की जयंती मनाई। इस दोरान कॉलोनी वासियों ने एक नये अंदाज में अपनी छतों पर चढ़कर शंखनाद किया एवं महिलाओं ने थाली बजाकर परशुराम भगवान के जन्म की शुभकामनाएं दी। इसके बाद सबने परशुराम भगवानकी आरती उतारी। समाज के सभी लोग छत पर से एक दुसरे को बधाई देते नजर आयें।

Celebrated birth anniversaries  Akshaya Tritiya God Parashuram

अक्षय तृतीया पर मनाया दान दिवस पर्व

सकल दिगंबर जैन समाज द्वारा जैन धर्म के प्रथम तीर्थंकर भगवान आदिनाथ के कठिन तप, साधना और 1 वर्ष की दीर्घ तपस्या (उपवास) के उपरांत प्रथम पारणा (आहार) से जुड़े आत्म शोधन के महापर्व अक्षय तृतीया को जैन संस्कृति व परंपरा अनुसार दान दिवस के रूप में तप, त्याग और संयम पूर्वक मनाया गया।
समाज के प्रवक्ता प्रवीण कुमार जैन ने बताया कि लॉक डाउन के चलते समाजजनों ने अपने घरों पर ही श्रद्धा पूर्वक पूजा-अर्चना कर भगवान आदिनाथ की आराधना की गई। वहीं धार्मिक जनों द्वारा एकासन, उपवास कर पर्व के प्रति अपनी आस्था प्रकट की।
इस मांगलिक अवसर पर जिनेंद्र भक्तों द्वारा णमोकार महामंत्र का जाप, पाठ व भक्तामर विधान का अष्ट द्रव्यों से पूजन कर विश्व की सुख – समृद्धि व शांति की कामना की गई।
दिगंबर जैन अतिशय क्षेत्र चमत्कार जी में विराजित आचार्य ज्ञानसागर जी की शिष्या – अंतसमती माताजी ने संदेश देते हुए कहा कि वर्तमान वैश्विक कोरोना महा संकट के समय में संयम व तप की आत्म कल्याणकारी अक्षय परंपरा को जन-जन की जीवन शैली बनाने की महती आवश्यकता है।
इस मौके पर चमत्कारजी परिसर में विराजित सुपात्र अंतसमती व अक्षयमती माताजी को पड़गाहन कर नवधा भक्ति पूर्वक एवं सामाजिक दूरी का पालन करते हुए श्रावक- श्राविकाओं द्वारा उन्हें आहारचर्या कराकर पुण्य अर्जन किया।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

Supreme Court said on NEET paper leak NTA did not learn from previous incidents

सुप्रीम कोर्ट की फटकार, बार-बार पेपर लीक क्यों नहीं रोक पा रही NTA?

नई दिल्ली: नीट पेपर लीक (NEET Paper Leak) मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !