कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इन्द्रा कॉलोनी स्थित कांग्रेस कार्यालय पर पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की 30वीं पुण्यतिथि मनाई। जिला प्रवक्ता लक्ष्मीकुमार शर्मा ने बताया कि कोरोना महामारी में लॉकडाउन की पालना करते हुए आयोजित कार्यक्रम में नगर परिषद सभापति ने राजीव गांधी के चित्र पर माल्यार्पण किया। जिला कांग्रेस महामंत्री हरिमोहन शर्मा ने स्व. गांधी के जीवन परिचय के साथ उनके कृतित्व एवं व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए राजीव गांधी को भारत में कम्प्यूटर युग का जनक बताया।

वृद्ध व बुजुर्ग कांग्रेसजनों ने कोरोना के कारण अपने-अपने घरों पर रहकर श्रृद्धाजलि दी। इसके साथ ही पूर्व मुख्यमंत्री जगन्नाथ पहड़िया व जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष शिवचरण बैरवा के पिता के निधन पर दो मिनट का मौन रखकर उन्हे भी श्रंद्धाजलि दी गई।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया