Sunday , 7 June 2026
Breaking News

कोविड-19 संक्रमण से स्वस्थ होने के तीन माह बाद लगेगी वैक्सीन

कोविड महामारी के समय में उत्पन्न हुई परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए, वैज्ञानिक तथ्य तथा वैश्विक अनुभवों के आधार पर नेशनल एक्सपर्ट ग्रुप ऑन वैक्सीन एडमिनिस्ट्रिेशन फाॅर कोविड-19 द्वारा कोविड-19 टीकाकरण को लागू करने की रणनीति के संबंध में विभिन्न बदलाव एवं सुझाव दिए गए हैं जिन्हें स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा स्वीकार किया गया है। नई गाइडलाइन के अनुसार व्यक्ति के लैब टेस्ट द्वारा कोविड-19 बीमारी से ग्रसित पाए जाने पर उसे रिकवरी होने से तीन माह की अवधि तक कोविड-19 वैक्सीन नहीं लगाई जाएगी। कोविड मरीज जिसे एंटी सार्स 2 मोनोक्लोनल एंटीबाॅडीज या कोवेलसेन्ट प्लाज्मा दिया गया है उसे चिकित्सालय से डिस्चार्ज होने के बाद तीन माह की अवधि तक कोविड-19 वैक्सीन नहीं लगाई जाएगी। किसी व्यक्ति को कोविड-19 वैक्सीन की प्रथम डोज लगाई जा चुकी हो और दूसरी डोज लगने से पूर्व व्यक्ति को कोविड संक्रमण हो जाए तो कोविड-19 से रिकवरी होने के तीन माह की अवधि तक दूसरी डोज नहीं लगाई जाएगी।

covid-19 vaccine to be vaccinated three months after recovery

कोई भी व्यक्ति जो अन्य गंभीर बीमारी के कारण चिकित्सालय अथवा आईसीयू में भर्ती रहा हो, उसे 4 से 8 सप्ताह तक कोविड वैक्सीन के लिए रूकना होगा। कोई भी व्यक्ति कोविड की वैक्सीन लगवाने के 14 दिन बाद रक्तदान कर सकता है। कोविड से ग्रसित व्यक्ति, आरटीपीसीआर टेस्ट नेगेटिव होने के 14 दिन बाद रक्तदान कर सकता है। धात्री महिलाएं भी वैक्सीन लगवा सकती हैं। उन्होंने बताया कि वैक्सीन लगवाने से पूर्व लाभार्थी को अपना रैपिड एंटीजन टेस्ट से स्क्रीनिंग करवाने की जरूरत नहीं है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

Supreme Court said on NEET paper leak NTA did not learn from previous incidents

सुप्रीम कोर्ट की फटकार, बार-बार पेपर लीक क्यों नहीं रोक पा रही NTA?

नई दिल्ली: नीट पेपर लीक (NEET Paper Leak) मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !