भाई-बहनों का पवित्र त्योहार रक्षा बंधन के अवसर पर म्हारो बरवाड़ो फाउंडेशन ने सेव अर्थ सेव नेचर कार्यक्रम के तहत पौधरोपण किया। वहीं राय सागर तालाब के पास स्थित श्री बीजासन माता पार्क में वृक्षाबंधन रक्षा उत्सव भी मनाया गया। जिसमें अनेक क्षेत्रीय युवाओं ने भाग लिया। इस अवसर पर संगठन के सदस्यों ने रोपे गए पौधों की सुरक्षा की शपथ ली और पौधों को राखी भी बांधी। इस दौरान अनेन्द्र सिंह आमेरा, विमल कुमार सैनी, शकील मंसूरी, रमाकांत वर्मा, विनोद सैनी, राहुल सैनी, राम दयाल पॉटर सहित अन्य उपस्थित थे।
वृक्षाबंधन रक्षा उत्सव क्या ?
रक्षाबंधन पर जिस तरह बहनें, भाइयों की कलाइयों पर राखी बांध कर उनकी लंबी उम्र की कामना करती हैं और भाई अपनी बहनों की रक्षा की शपथ लेते हैं। ठीक इसी तर्ज पर पेड़-पौधों को राखी बांधकर उनकी देखरेख का संकल्प लिया जाता है। यह लुप्त होती जा रही हरियाली को बचाने की यह एक मुहिम है।
शबरी ऑर्गेनिक
शुद्धता व गुणवत्ता आपके द्वार