Sunday , 7 June 2026
Breaking News

विश्व क्षय रोग दिवस मनाया गया

जिला क्षय रोग निवारण केंद्र पर रविवार को विश्व क्षय रोग दिवस मनाया गया। विश्व क्षय रोग दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. तेजराम मीणा द्वारा की गई तथा कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आईएमए के जिला अध्यक्ष डॉ.एस.सी. गर्ग एवं विशिष्ट अतिथि डॉ. नरेंद्र चौहान, डॉ. भरत लाल मथुरिया, डॉ. केबी गुप्ता,डॉ. अकरम खानए, डॉ. शैलेश चतुर्वेदी रहे।

celebration  world tb day  sawai madhopur
मुख्य वक्ता के तौर पर डॉ. अकरम खान वरिष्ठ विशेषज्ञ जिला अस्पताल सवाई माधोपुर द्वारा लोगों को टीबी रोग की जानकारी दी गई।
मुख्य अतिथि डॉ.एस.सी. गर्ग द्वारा बताया गया कि प्राइवेट क्षेत्र के निजी अस्पतालों से दवा ले रहे मरीजों को प्राइवेट डॉक्टर्स द्वारा नोटिफाइड कराना आवश्यक है। जो लोग नोटिफाइड नहीं करते हैं उनको भी अपनी जिम्मेदारी समझकर मरीजों की रिपोर्ट जिला क्षय रोग निवारण केंद्र पर देना आवश्यक है।
विशिष्ट अतिथि डॉ. भरत लाल मथुरिया द्वारा लोगों को टीबी रोग वह टीबी रोग के लक्षणों एवं बचाव की जानकारी दी गई।
कार्यक्रम में डॉ. शैलेश चतुर्वेदी द्वारा विगत वर्षों के टीबी रोगियों के वर्तमान व पुराने आंकड़ों पर प्रकाश डालते हुए बताया गया कि नए टीबी रोगियों में अब कमी आई हैं लोग बीमारी के प्रति जागरूक हुए हैं। उन्होंने टीबी उन्मूलन 2025 के लक्ष्य को प्राप्त करने पर बल दिया।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. तेज राम मीणा द्वारा टीबी उन्मूलन के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले जिले के 5 ब्लॉक के 18 कर्मचारियों को सम्मानित भी किया गया।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

Supreme Court said on NEET paper leak NTA did not learn from previous incidents

सुप्रीम कोर्ट की फटकार, बार-बार पेपर लीक क्यों नहीं रोक पा रही NTA?

नई दिल्ली: नीट पेपर लीक (NEET Paper Leak) मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !