Saturday , 7 March 2026
Breaking News

केंद्रीय संचार ब्यूरो ने किया मिशन लाइफ पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के केंद्रीय संचार ब्यूरो सवाई माधोपुर की ओर से एएनएम ट्रेनिंग सेंटर सवाई माधोपुर में मिशन लाइफ विषय पर विशेष जनजागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सेंटर के प्राचार्य डॉ. बलिग अहमद ने कहा की युवा पीढ़ी का कर्तव्य है कि वह पर्यावरण संरक्षण के लिए अपना योगदान दे। उन्होंने कहा कि जो प्रकृति की रक्षा करते हैं प्रकृति उनकी रक्षा करती हैं।

 

Central Bureau of Communications organized an awareness program on Mission Life in sawai madhopur

केंद्रीय संचार ब्यूरो क्षेत्रीय कार्यालय सवाई माधोपुर के नेमीचंद मीणा ने कहा कि पर्यावरण के अनुकूल जीवन शैली को अपनाना आज की सबसे बड़ी आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि हम सभी अपनी जीवन शैली में छोटे-छोटे बदलाव करके पर्यावरण संरक्षण में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं। उन्होंने कहा कि पर्यावरण प्रदूषण को बढ़ाने में सिंगल यूज़ प्लास्टिक का उपयोग सबसे बड़ा कारण है क्योंकि इसे रिसाइकिल नहीं किया जा सकता है।

 

AL Bayan Public School Sawai Madhopur

 

सिंगल यूज प्लास्टिक पर्यावरण में जहरीले रसायन छोड़ते हैं जो कि स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होते हैं।  हमें कपड़े एवं जूट की बनी थैलियों का उपयोग करने की आवश्यकता है। उन्होंने छात्रोंओ को ईधन एवं उर्जा का व्यर्थ खपत करने की बजाए सुविचारित तरीके से उपयोग को जीवन शैली में अपनाने की आवश्यकता बताया। सेंटर के रजनीश मीना ने मिशन लाइफ एवं विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर विचार रखते हुए जल संरक्षण, ड्रिप सिंचाई प्रणाली अपनाने की अपील की। इस अवसर पर मिशन लाइफ पर पेंटिंग और भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया एवं विजेताओं को विभाग की ओर से पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया।

 

अब सवाई माधोपुर में भी कोटा का अल बयान पब्लिक स्कूल

सवाई माधोपुर जिला मुख्यालय पर जल्द खुलने जा रहा है कोटा का अल बयान पब्लिक स्कूल।

AL Bayan Public School Sawai Madhopur
(A Franchisee Of ABPS, KOTA)

Admission Open 2023-2024

PLAYGROUP । NURSERY । LKG । UKG

Add – Behind Aakashwani, Masjid Gali, Sawai Madhopur

For More Information – 7340375065 । 9530208000

About Vikalp Times Desk

Check Also

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

Railways has a special gift for Holi Holi special trains will run

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …

Those with more than two children can now contest panchayat and municipal elections in Rajasthan

राजस्थान में बड़ा राजनीतिक बदलाव! दो से ज्यादा बच्चों वाले अब पंचायत-निकाय चुनाव लड़ सकेंगे

जयपुर: 25 फरवरी 2026 राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने आज दोपहर कैबिनेट बैठक में …

5 OTT aaps closed by government of india

अ*श्लील कंटेंट पर कड़ा प्रहार, 5 OTT ऐप्स बै*न, इस्तेमाल किया तो फंस सकते हैं आप!

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !