Thursday , 23 April 2026
Breaking News

स्कूली बच्चों के साथ तिरंगा लेकर निकले सीईओ गौरव बुडानिया 

सवाई माधोपुर: आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत “हर घर तिरंगा” अभियान जिला कलक्टर काना राम के निर्देशन जिलेभर में देशभक्ति और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। मुख्य कार्यकारी अधिकारी गौरव बुडानिया के नेतृत्व में बुधवार को पुलिस लाइन खेल मैदान से कलेक्ट्रेट परिसर तक भव्य तिरंगा रैली का आयोजन हुआ। मुख्य कार्यकारी अधिकारी गौरव बुडानिया ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया और स्वयं हाथ में तिरंगा लेकर स्कूली बच्चों के साथ पैदल चलते हुए राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया।

 

 

CEO Gaurav Budania came out with the tricolor along with school children in sawai Madhopur

 

रैली में जिला खेल अधिकारी अब्दुल वहीद, पुलिस उपाधीक्षक ग्रामीण पिन्टू कुमार मीना सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, एनसीसी कैडेट, स्काउट-गाइड और स्कूली बच्चे बड़ी संख्या में शामिल हुए। सभी सहभागियों ने हाथों में तिरंगा लिए देशभक्ति के ना रों के साथ शहर के मुख्य मार्गों पर जनजागरण किया। मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने कहा कि “हर घर तिरंगा” अभियान न केवल राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान का प्रतीक है, बल्कि यह देश की एकता, अखंडता और स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदानों की स्मृति को भी सशक्त करता है।

 

 

 

“हर घर तिरंगा” अभियान का उद्देश्य आमजन में राष्ट्रभक्ति की भावना को सुदृढ़ करना और सभी को तिरंगे के सम्मान एवं महत्व से जोड़ना है। जिलेभर में यह अभियान 15 अगस्त तक जोश और उमंग के साथ जारी रहेगा। उन्होंने जिलेवासियों से अपील की कि स्वतंत्रता दिवस तक अपने घरों पर तिरंगा फहराकर राष्ट्रप्रेम की अभिव्यक्ति करें और तिरंगा सेल्फी https://harghartiranga.com ऑनलाइन पोर्टल पर अपलोड करें।

 

हर घर तिरंगा कैनवास पर किए हस्ताक्षर:

अभियान के तहत जिले के समस्त उपखंडों, विद्यालयों, महाविद्यालयों, पंचायत कार्यालयों एवं सार्वजनिक स्थलों पर भी तिरंगा रैली और विविध कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इस दौरान जिला कलक्ट्रेट परिसर में हर घर तिरंगा कैनवास लगाया गया जिस पर जिला कलक्टर काना राम, पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार, अतिरिक्त जिला कलक्टर संजय शर्मा, मुख्य कार्यकारी अधिकारी गौरव बुड़ानिया सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं कार्मिकों ने हस्ताक्षर कर जागरूकता का संदेश दिया।

About Vikalp Times Desk

Check Also

New 'king' of the jungle Cheetah KP-3 sets up camp in Shergarh Wildlife Sanctuary

जंगल में नया ‘राजा’? चीता KP-3 ने शेरगढ़ में जमाया डेरा, 2 खरगोशों का किया शि*कार

कोटा: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के कूनो नेशनल पार्क (Kuno National Park) से निकलकर बारां …

Sawai madhopur acb action on nadoti sdm Kajal Meena Karuali News 17 April 26

1 लाख मांगे, 60 हजार में पकड़ी गई SDM काजल मीणा, ACB ने ऐसे बिछाया जाल

करौली: करौली जिले के नादौती में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई सामने आई है। सवाई …

lecturer suspended dowry kundera police Husband wife sawai madhopur news

पत्नी की शिकायत पड़ी भारी, दहेज लेने के आरोप लेक्चरर सस्पेंड

सवाई माधोपुर: राजस्थान के शिक्षा विभाग ने दहेज लेने के आरोप में एक लेक्चरर को …

Unique initiative by Sawai Madhopur SP Jyeshtha maitrei police personnel will now be able to celebrate special days with their families.

एसपी ज्येष्ठा मैत्रेयी की अनूठी पहल, पुलिसकर्मी अब परिवार के साथ मना सकेंगे खास दिन

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) में पुलिसकर्मियों के लिए एक सकारात्मक और मानवीय पहल …

Tragic incident in district hospital Sawai Madhopur Pregnant Woman New Born Baby 14 April 26

जिला अस्पताल में दर्दनाक घटना, प्रसूता और नवजात की मौ*त, डॉक्टरों पर लापरवाही के आरोप

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) के जिला अस्पताल के जच्चा-बच्चा वार्ड में प्रसूता और …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !