सवाई माधोपुर जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मुरलीधर प्रतिहार ने आज बुधवार को राजीविका अधिकारी कार्मिकों के साथ बैठक कर इंदिरा रसोई ग्रामीण योजना की समीक्षा की।

इस दौरान सीईओ प्रतिहार ने इंदिरा रसोइयों के संचालन को सुचारू रूप से रखना, बिजली पानी एवं सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश जारी किए। मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने बताया कि जल्द ही जिले में 31 इंदिरा रसोइयों का संचालन शुरू कर दिया जाएगा।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया