Sunday , 8 March 2026
Breaking News

प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी का हुआ आगाज

जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अभिषेक खन्ना ने दिए आवश्यक दिशा निर्देश
जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अभिषेक खन्ना ने जिला परिषद ग्रामीण विकास प्रकोष्ठ के सभागार में प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के अंतर्गत आवास योजना के लक्षित आवास की स्वीकृति के संबंध में आवश्यक बैठक ली। मुख्य कार्यकारी अधिकारी अभिषेक खन्ना ने बताया की प्रधानमंत्री शहरी योजना के अंतर्गत जिले की 40 गांव कि लोग लाभान्वित होंगे। इसके लिए 15 दिवस में सर्वे का कार्य पूर्ण करने के निर्देश मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने विकास अधिकारियों को दिए हैं।
Ceo Zila Parishad Abhishek Khanna gave necessary guidelines regarding pradhan mantri aawas yojana
इस योजना में पंचायत समिति सवाई माधोपुर एवं चौथ के बरवाड़ा की ग्राम पंचायतों को सम्मिलित किया गया है। इसमें लाभार्थी को आवास बनाने के लिए कुल 1.50 लाख की राशी 4 किश्तों में दी जाएगी। जिसमें प्रथम किस्त 30 हजार नीम खुदाई का कार्य पूर्ण होने पर द्वितीय किस्त प्लिंथ लेवल पूर्ण होने पर तृतीय किस्त 60 हजार रुपए छत डालने पर एवम चतुर्थ किस्त 30 हजार आवास निर्माण कार्य पूर्ण होने पर दी जाएगी। योजना का लाभ लेने के लिए संबंधित पंचायत समिति एवं ग्राम पंचायत तथा जिला जिला परिषद कार्यालय में संपर्क किया जा सकता है।
लाभार्थी जिन को आवास दिए जाएंगे उसकी सालाना आय 3 लाख से अधिक नहीं हो। आवेदक का संपूर्ण भारत में कहीं भी पक्का आवास नहीं होना चाहिए। योजना में प्रगति लाने के लिए जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने विकास अधिकारियों एवं संबंधित ग्राम पंचायतों के सरपंच, सचिव एवं योजना प्रभारियों की बैठक लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिये।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

Railways has a special gift for Holi Holi special trains will run

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …

Those with more than two children can now contest panchayat and municipal elections in Rajasthan

राजस्थान में बड़ा राजनीतिक बदलाव! दो से ज्यादा बच्चों वाले अब पंचायत-निकाय चुनाव लड़ सकेंगे

जयपुर: 25 फरवरी 2026 राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने आज दोपहर कैबिनेट बैठक में …

5 OTT aaps closed by government of india

अ*श्लील कंटेंट पर कड़ा प्रहार, 5 OTT ऐप्स बै*न, इस्तेमाल किया तो फंस सकते हैं आप!

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !