जिला कलेक्टर पी.सी. पवन ने सोमवार को बताया कि नगर परिषद सवाई माधोपुर की साधारण सभा की बैठक 12 जुलाई 2018 को बुलाई गई है।

जिला कलेक्टर ने बताया कि उक्त बैठक अतिरिक्त जिला कलेक्टर महेन्द्र लोढ़ा की अध्यक्षता में नगर परिषद सवाई माधोपुर के सभागार में 12 जुलाई 2018 को दोपहर 3.00 बजे आयोजित की जाएगी। उन्होंने बताया कि नगर परिषद सवाई माधोपुर की साधारण सभा की यह बैठक अविश्वास प्रस्ताव के नोटिस पर निर्णय लेने के लिए बुलाई गई है।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया